Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: IGNTU में खत्म नहीं हो रही समस्याएं: देर रात छात्रों ने किया हंगामा, कुलपति के बंगले का घेराव, जानिए पूरा मामला

IGNTU students surround Vice Chancellor Bungalow: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. हॉस्टल में कई दिनों से पानी, सफाई और बिजली नहीं होने से नाराज छात्रों ने गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 2:30 बजे कुलपति के बंगले का घेराव कर दिया. कुलपति की समझाइश के बाद छात्र वापस गये. दरअसल, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में दो दिन से बिजली नहीं है. बिजली कटौती के कारण छात्रावास में पीने का पानी नहीं है. जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज छात्रों ने कुलपति के बंगले का घेराव किया. बिजली और पानी की समस्या छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय में जनरेटर होने के बावजूद वह बंद पड़ा हुआ है और विश्वविद्यालय प्रशासन दो दिनों से छात्रावास में पानी और बिजली की व्यवस्था नहीं कर रहा है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाये. विवि प्रशासन पर ध्यान नहीं देने का आरोप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र आयुष राय ने बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण विश्वविद्यालय में बिजली कटौती हो रही है. विश्वविद्यालय में जनरेटर होने के बावजूद उसे चालू नहीं किया गया। जिससे पानी व बिजली की समस्या उत्पन्न हो गयी. विवि प्रशासन से बार-बार जेनरेटर चालू करने को कहा गया, लेकिन फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया. कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र हॉस्टल चले गए विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने बंगले से बाहर आकर बताया कि पूरे विश्वविद्यालय में लाइट नहीं है. जिसके कारण बोर नहीं चल सका. इस कारण छात्रावास में पानी नहीं है. इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र हॉस्टल वापस चले गये. इस पूरे मामले में यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी विजय दीक्षित ने कहा कि छात्र भ्रमित थे. तेज आंधी के कारण विश्वविद्यालय में लाइट नहीं थी, जिसके कारण बोरिंग नहीं करायी जा सकी. नेटवर्क की समस्या भी उठाई गई, लेकिन छात्रों को लगा कि उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है. जिसके चलते उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति के घर का घेराव किया. कुलपति की समझाइश के बाद छात्र वापस गये. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन