Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

अनूपपुर की शिक्षिका की सतना में हत्या, 2 शव मिले : इंदौर जाने के लिए निकली थी, बंद कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, प्रेमी ने जान लेकर खुद भी लगाई फांसी

एमपी के अनूपपुर की रहने वाली एक शिक्षिका की सतना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 29 वर्षीय पूनम अहिरवार, जो देवलोंद (बाणसागर) के सरकारी स्कूल में पदस्थ थी, उसकी लाश उसके मित्र अंबिकेश गौतम (30) के कमरे में जमीन पर लहूलुहान हालत में मिली।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला 'मर्डर और सुसाइड' का लग रहा है। आशंका है कि युवक ने पहले धारदार हथियार से पूनम की हत्या की और फिर खुद फंदे पर झूल गया। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

अनूपपुर से इंदौर का टिकट, पर सतना में रुकी मौत

इस पूरे मामले में सबसे बड़ी पहेली पूनम का सफरनामा बन गया है। पुलिस को पूनम के पास से अनूपपुर से इंदौर जाने का रेल टिकट मिला है।

वह इंदौर जाने के बजाय गुरुवार रात 10:30 बजे सतना क्यों पहुंची? क्या वह अंबिकेश के बुलाने पर वहां रुकी थी या यह कोई सोची-समझी साजिश थी?

पड़ोसी बोले- रात में साथ आए थे, फिर ताला बंद मिला

सतना के सिद्धार्थ नगर स्थित किराए के कमरे में अंबिकेश अपने छोटे भाई अंकितेश (इंजीनियरिंग छात्र) के साथ रहता था।

पड़ोसियों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे अंबिकेश एक युवती (पूनम) को अपने साथ कमरे में लेकर आया था।

शुक्रवार शाम को जब अंबिकेश का छोटा भाई कमरे पर पहुंचा, तो बाहर से ताला लगा था। रात 8 बजे तक भाई के बाहर न आने और फोन न उठाने पर उसने ताला तोड़ा, तो अंदर दोनों की लाशें देखकर उसके होश उड़ गए।

मर्डर के बाद सुसाइड की आशंका, पर हथियार गायब

घटनास्थल पर पहुंचे सीएसपी डीपी सिंह चौहान और फॉरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. महेंद्र सिंह ने साक्ष्यों की जांच की। पूनम का शव फर्श पर खून से लथपथ पड़ा था। उसके शरीर पर गहरे घाव थे।

पुलिस के लिए चौंकाने वाली बात यह है कि जिस हथियार से पूनम की हत्या हुई, वह कमरे के अंदर नहीं मिला है। मकान मालिक ने बताया कि कमरे की खिड़की में ग्रिल नहीं है, जिससे किसी का भी आना-जाना संभव है।

मोबाइल और कॉल डिटेल से खुलेगा राज

पूनम और अंबिकेश (रीवा निवासी) के बीच क्या संबंध था और वारदात की रात ऐसा क्या हुआ कि अंबिकेश ने इतना खौफनाक कदम उठाया?

पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। कॉल डिटेल और चैट्स खंगाली जा रही है ताकि मुलाकात की वजह का पता चल सके।

अनूपपुर में पूनम के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनकी मौत की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन