Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: जानें बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कैसा रहा Brahmastra का प्रदर्शन

News Desk / Fri, Sep 9, 2022

मुंबई:   'ब्रह्मास्त्र' ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर एक धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं और यह फिल्म इस साल की सबसे मच अवेटेड हिंदी फिल्मों में से एक रही है. इसके बड़े बजट (₹410 करोड़) और बडे़ प्रमोशन को देखते हुए, फिल्म का सफल होना बहुत जरूरी था. अगर शुरुआती रुझानों पर ध्यान दिया जाए, तो फिल्म उम्मीद पर खरी उतर रही है. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म संजू को पछाड़ते हुए रणबीर की अब तक की बेस्ट ओपनर साबित हो सकती है.
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmāstra: Part One – Shiva) अपने रिलीज के दिन बॉक्स ऑफिस पर ₹ 35-40 करोड़ लेने के लिए तैयार है. बता दें कि 'संजू' (Sanju), रणबीर की आखिरी रिलीज़, ने 2018 में रिलीज़ के दिन 34.50 करोड़ की कमाई दर्ज की थी. ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के एक ट्वीट के अनुसार, 'ब्रह्मास्त्र' अपने शुरुआती दिन में 35 करोड़ तक पहुंचने के लिए तैयार है. दिल्ली और मुंबई के प्रदर्शकों का कहना है कि यह आंकड़ा आसानी से ₹40 करोड़ के करीब भी हो सकता है. साथ ही  'ब्रह्मास्त्र' ने अपने मॉर्निंग शो के लिए 40-50% ऑक्यूपेंसी दिखाई है, जो पैंडेमिक के बाद से किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे अधिक है. हालांकि व्यापार विश्लेषकों का कहना है कि 'ब्रह्मास्त्र' दिन के दूसरे भाग में बढ़त दिखा सकता है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन कहते हैं, “गणपति विसर्जन पर इसे रिलीज करना मुश्किल था क्योंकि पूरे मुंबई और महाराष्ट्र का ज्यादातर हिस्सा इस त्योहार पर दिन के पहले भाग के लिए लगभग बंद रहता है. यह कोई ऐसा दिन नहीं है जब लोग मूवी देखने जाते हैं, कम से कम लंच तक. इसलिए इवनिंग शो के लिए संख्या बढ़नी चाहिए." वीकेंड में कमाई बढ़ने की संभावना यह देखते हुए कि रीव्यू काफी हद तक पॉजिटिव है, फिल्म की पूरी टीम बहुत खुश है और सबको आशा है कि वीकेंड में इसकी कमाई बढ़ने की संभावना बढ़ जाएगी. लेकिन अभी के लिए हिंदी फिल्म इंडस्ट्री राहत की सांस ले सकती है. क्योंकी 'ब्रह्मास्त्र' ने जो वादा किया था वह अब पूरा होता नजर आ रहा है.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन