Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: दोबारा कार्तिक का साथ पा कियारा हुई बेहद एक्साइटेड

MP CG Times / Sun, Sep 4, 2022

[ad_1]

नई दिल्ली
अभिनेत्री कियारा आडवाणी के सितारे बुलंदी पर हैं। इस साल वह कार्तिक आर्यन के साथ ‘भूल भुलैया 2’ में नजर आईं। इसके अलावा ‘जुग जुग जियो’ में उनका शानदार अंदाज देखने को मिला। अब एक और दमदार फिल्म उनके हाथ लगी है। दिलचस्प बात यह है कि एक बार फिर वह इस फिल्म के जरिए कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘सत्य प्रेम की कथा’ की। कियारा और कार्तिक की जोड़ी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ में खूब पसंद की गई। अब एक बार फिर फैंस इन्हें पर्दे पर देख सकेंगे। हाल ही में कियारा ने इस पर बात की।

एक बार फिर कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए कियारा की खुशी का ठिकाना नहीं है। इसमें कोई दोराय नहीं कि फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ के बाद कार्तिक के सितारे बुलंदी पर हैं। हर हीरोइन उनके साथ काम करने का सपना देख रही है। ऐसे में कियारा को एक बार फिर यह मौका मिला है तो वह इस बात से बेहद खुश हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की है। बातचीत के दौरान कियारा ने कार्तिक के साथ काम करने को लेकर कहा, ‘संयोग से, ‘भूल भुलैया 2’ में हमारी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। हमने काफी शानदार अंदाज में इस फिल्म में काम किया। अब हमने ‘सत्य प्रेम की कथा’ के लिए तैयारी शुरू कर दी है। एक बार फिर कार्तिक के साथ काम करते हुए मैं बेहद खुश हूं।’

फिल्म के बारे में कियारा ने कहा, ‘यह एक लव स्टोरी है, जो कि मेरा पसंदीदा जेनर है।’ कियारा ने आगे कहा, ‘फिल्म में मेरा रोल कथा का है और कार्तिक सत्या का रोल अदा करेंगे।’ इस फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस कर रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मेकर्स ने कार्तिक और कियारा के फिल्म के मुहूर्त शॉट की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। तस्वीर में कार्तिक और कियारा काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 29 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘सत्यप्रेम की कथा’ का पहला शेड्यूल गुजरात के अहमदाबाद के आसपास और बाहरी इलाकों में शूट किया जाएगा। इस फिल्म की कहानी गुजरात के हिसाब से सेट की गई है। कियारा के वर्क फ्रंट की बात करें वह ‘आरसी 15’ टाइटल से बन रही फिल्म में भी दिखेंगी।

 


[ad_2]
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन