Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

अनूपपुर में सांप के काटने से 18 साल के युवक की मौत : रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

अनूपपुर जिले में अंधविश्वास और परिजनों की लापरवाही ने एक और हंसते-खेलते 18 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। बिजुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 भाठाडांड निवासी रवि पाव (18 वर्ष) की सांप के काटने और समय पर सही इलाज न मिलने के कारण अनूपपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई।

बुधवार शाम करीब 6:30 बजे इलाज के दौरान रवि ने दम तोड़ दिया। यदि परिजन समय पर अस्पताल पहुंचते और झाड़-फूंक का सहारा न लेते, तो शायद युवक की जान बचाई जा सकती थी।

दादा को छोड़ने बुआ के घर गया था रवि, रात में जहरीले सांप ने डसा

घटनाक्रम के अनुसार, रवि अपने दादा को बुआ के घर गुल्लीडांड छोड़ने गया हुआ था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह कमरे में सो गया। तड़के करीब 3 बजे रवि की नींद खुली और उसने परिजनों को बताया कि उसे किसी जहरीले जीव ने काट लिया है।

परिजनों ने उसकी बात को हल्के में लिया और रात में अस्पताल ले जाने के बजाय सुबह होने का इंतजार करते रहे।

झाड़-फूंक का चक्कर और फिर 'दादा' के इंतजार ने बिगाड़ा खेल

सुबह होते ही परिजन रवि को डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़-फूंक (तांत्रिक) के पास ले गए। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब सुबह 8:30 बजे उसे बिजुरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

बिजुरी से गंभीर हालत में उसे अनूपपुर जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया।

रेफर किए जाने के बाद भी परिजन एम्बुलेंस लेकर तुरंत रवाना नहीं हुए, वे गांव से 'दादा' के आने का इंतजार अस्पताल परिसर में ही करते रहे। इसी देरी के बीच शाम 6:30 बजे रवि की सांसें थम गईं।

डॉक्टर बोले- समय पर अस्पताल लाते तो बच सकती थी जान

जिला अस्पताल के डॉक्टरों का स्पष्ट कहना है कि सांप काटने के तुरंत बाद युवक को अस्पताल लाया जाना चाहिए था। जहर पूरे शरीर में फैल चुका था। झाड़-फूंक में घंटों कीमती समय बर्बाद किया गया, जिसके चलते अस्पताल में एंटी-वेनम और इलाज शुरू होने के बावजूद असर नहीं हो सका।

अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की वैधानिक जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन