Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: हो जाइए सावधान ! MP में गटर के पानी से साफ की जा रही हैं सब्जियां, सेहत से बेखौफ हो रहा खिलवाड़, देखें VIDEO...

भोपाल। भोपाल में हरी ताजी सब्जियों को गटर के पानी में धोया जा रहा है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक सब्जी विक्रेता नाले के पानी से अपनी सब्जियां साफ कर रहा है. मना करने पर भी उस पर कोई असर नहीं पड़ रहा, बल्कि वह दूसरों का स्वास्थ्य खराब करने पर आमादा है. अगर आप हरी ताजी सब्जियां ला रहे हैं, तो भी आपको सावधान रहने की जरूरत है. हो सकता है कि इन्हें गटर के पानी में धोकर भी साफ किया गया हो. जैसा कि भोपाल के इस वीडियो में देखा जा सकता है. एक सब्जी विक्रेता अपनी सब्जियों को काले गंदे प्रदूषित सीवेज के पानी में धोकर चमका रहा है. रात के सन्नाटे में सब्जियों की सफाई यह वीडियो भोपाल की सिंधी कॉलोनी का बताया जा रहा है. इसमें एक सब्जी विक्रेता रात के सन्नाटे में सब्जियों को सीवेज के पानी में धोकर उनकी मिट्टी साफ कर रहा है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये कोई भीतरी गली नहीं है, बल्कि एक बड़ा चौराहा है. चौराहे पर रात होने के कारण सन्नाटा पसरा रहता है. सब्जी विक्रेता वहां सब्जियों से भरी बोरियों के साथ खड़ा है और बोरियों से सब्जियां निकाल कर बारी-बारी से उसी गंदे पानी से धो रहा है. रास्ते में एक नागरिक ने यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन तक पहुंचा. कलेक्टर अवनीश लवानिया ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. एसडीएम को मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. सब्जी विक्रेता की पहचान कर तलाशी ली जा रही है. कलेक्टर ने कहा कि ऐसी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. कहीं भी ऐसा कुछ पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी. डॉक्टर इसे सीधा स्वास्थ्य के लिए खतरा मान रहे हैं. उनका कहना है कि नाले का प्रदूषित पानी सब्जियों को भी प्रदूषित करता है. सब्जियों के माध्यम से दूषित पानी से कई वायरस शरीर में जाते हैं, इसलिए बाजार से खरीदने के बाद सब्जियों और फलों को गर्म पानी या सोडा पानी से साफ करना सुनिश्चित करें. नाले के पानी से सब्जी लेने के मामले में कलेक्टर के आदेश के बाद मंगलवाड़ा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है. https://www.facebook.com/mpcgtimes/videos/396033535407597/ read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन