Logo
Breaking News Exclusive
इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे

नवजात बच्ची को जिंदा टॉयलेट में किया फ्लश : कमोड में सिर फंसाकर हत्या, टॉयलेट शीट तोड़कर निकाला गया शव, फेफड़ों में पानी भरा

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया सिविल हॉस्पिटल के टॉयलेट में मिली नवजात बच्ची के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पोस्टमॉर्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्ची मृत नहीं थी, बल्कि उसे जिंदा ही कमोड में फ्लश किया गया था, जिससे डूबने के कारण उसकी मौत हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, बच्ची के फेफड़ों और पेट में पानी पाया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि कमोड में गिराए जाने के समय उसकी सांसें चल रही थीं। डॉक्टरों ने बताया कि नवजात की गर्भनाल भी उसके शरीर से जुड़ी हुई थी, जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि टॉयलेट में ही उसका जन्म हुआ था।

एक महिला अब भी संदिग्ध

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 15 गर्भवती महिलाएं जांच के लिए आई थीं। इनमें से 14 महिलाओं की पहचान कर उनसे जुड़ी जानकारी का सत्यापन किया जा चुका है, जबकि एक महिला अब भी संदिग्ध बनी हुई है। पुलिस को आशंका है कि इसी महिला ने टॉयलेट में बच्ची को जन्म दिया और सबूत मिटाने के इरादे से उसे फ्लश कर फरार हो गई।

7 घंटे बाद कमोड तोड़कर शव बाहर निकाला गया

घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। टॉयलेट की सफाई के दौरान सफाईकर्मी को फ्लश खराब मिला। जब उसने झांककर देखा तो कमोड में नवजात का सिर और हाथ फंसा हुआ था। इसके बाद करीब 7 घंटे की मशक्कत कर कमोड को तोड़कर शव बाहर निकाला गया।

सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस

मामले की जांच के लिए पुलिस अस्पताल परिसर में लगे 26 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, जिस टॉयलेट में यह घटना हुई, वहां कैमरा नहीं लगा था। पुलिस एंट्री गेट और गैलरी के फुटेज के जरिए संदिग्ध महिला और उसके साथ आए लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन