Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: ये क्या किया महाराज! सिंधिया ने पहना था डबल मास्क, एक उतारकर जानिए किस इस नेता को पहनाया ?

MP CG Times / Thu, Sep 23, 2021

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को उन नेताओं से गिना जाता है, जो कोविड गाइडलाइन (Covid Guideline) का सख्ती से पालन करने और करवाने के लिए माने जाते हैं. अक्सर वो बिना मास्क के अपने आसपास आने वाले लोगों को टोक देते हैं. लेकिन गुरुवार सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया एक गलती कर बैठे. सिंधिया ने लापरवाही करते हुए अपना पहना हुई मास्क उतारकर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) को पहना दिया.

सिंधिया ने अपना मास्क अनूप मिश्रा को पहनाया

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार सुबह अपनी कुलदेवी मांढरे माता के दर्शन करने पहुंचे थे. यहां उनकी मुलाकात पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) से हुई. इस दौरान अनूप मिश्रा ने मास्क नहीं पहना रखा था, तो ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने अपना मास्क अनूप मिश्रा को पहना दिया, जबकि कोविड गाइडलाइन के अनुसार किसी का उपयोग किया गया मास्क इस्तेमाल नहीं किया जा सकता.

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में सियासी पारा हाई: स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव फिर अचानक दिल्ली रवाना, राजनीतिक कयासों के बीच कह दी ये बड़ी बात

सिंधिया ने पहन रखा था डबल मास्क

ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. हालांकि सिंधिया ने दो मास्क पहन रखे थे और उन्होंने ऊपर पहने मास्क को निकालकर अनूप मिश्रा को पहनाया लेकिन फिर भी यह करना नियम के खिलाफ है. क्योंकि ऐसा करने से भी वायरस के इंफेक्शन का खतरा रहता है.

कभी सिंधिया के धुर विरोधी थे अनूप मिश्रा

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के भांजे और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा कभी सिंधिया परिवार के धुर विरोधी माने जाते थे. माधवराव सिंधिया के समय और उनके जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समय अनूप मिश्रा उनके खिलाफ काफी आक्रामक तरीके से प्रचार करते थे. लेकिन गुरुवार को तस्वीर कुछ बदली-बदली सी नजर आई. अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से पहले मांढरे माता के मंदिर पहुंच गए और वहां पहुंचकर सिंधिया की आगवानी की.

जब तक ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने मांढरे माता मंदिर में पूजा की अनूप मिश्रा (Anoop Mishra) वहां मौजूद रहे. सिंधिया और अनूप मिश्रा के बीच यहां काफी देर तक चर्चा भी हुई. इस तस्वीरों के बाद अब माना जा रहा है कि अनूप मिश्रा फिर से अंचल की सियासत में अपना पैर जमाने के लिए सिंधिया से करीबी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन