Logo
Breaking News Exclusive
इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे

: अनूपपुर में रोजगार मेले का आयोजन: 482 लोगों को 595 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति, उद्यमों की स्थापना की अपार संभावनाएं- जिला पंचायत CEO हर्षल पंचोली

MP CG Times / Wed, Jan 12, 2022

अनूपपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी 2022 को प्रदेशव्यापी स्वरोजगार, रोजगार दिवस के रूप में मनाया गया, जिसके तहत जिला स्तरीय आयोजन आईटीआई अनूपपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया. युवाओं को बेहतर और सरल रूप से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर दिलाने के लिए आयोजित जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार मेला कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षल पंचोली ने किया. इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हर्षल पंचोली ने कहा कि राज्य शासन द्वारा अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका लाभ उठाने के लिए लोगों को योजनाओं की जानकारी लेनी चाहिए. पात्रतानुसार स्वरोजगार कार्यों के लिए संबंधित विभागों में आवेदन प्रस्तुत कर लाभ उठाने आगे आना चाहिए. अनूपपुर CORONA BREAKING: तीसरी लहर में कोरोना से जिले में पहली मौत, CMHO ने की पुष्टि, जानिए आज कितने मरीज मिले ? उन्होंने कहा कि जिले में कैरियर मार्गदर्शन कैम्प जैसी गतिविधियों को शामिल कर रोजगार एवं स्वरोजगार के संभावनाओं के संबंध में युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले में उद्यमों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भी बैंकर्स के माध्यम से स्वरोजगारियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहकारी बैंक के पूर्व संचालक बृजेश गौतम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा सतत सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. लोगों को अपनी आवश्‍यकता के अनुरूप योजनाओं को जानने विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि स्वरोजगार स्थापना के लिए शासन द्वारा प्रक्रियाओं को सरल बनाया गया है. ACCIDENT BREAKING: दर्दनाक सड़क हादसे में शहडोल के 2 छात्रों की मौत, पेड़ से टकराई थी तेज रफ्तार बाइक उन्होंने कहा कि अब रोजगार एवं स्वरोजगार के स्थापना के लिए प्रतिमाह विभागीय कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में रोजगार, स्वरोजगार सृजन के प्रयास हुए हैं. उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान भी शासन ने छोटे उद्यमियों को लाभान्वित करने का कार्य किया गया है. सभी के आर्थिक रूप से सम्पन्नता के लिए लगातार सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में सतत कार्य कर लोगों को लाभान्वित करने के पुरजोर प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संभावनायुक्त कार्यों के क्रियान्वयन के लिए बेरोजगारियों को आगे आकर स्वरोजगार स्थापना के प्रयास करने चाहिए, तभी सुखमय समाज की कल्पना पूर्ण हो सकेगी. इस अवसर पर आयोजन के संदर्भ में प्रतिवेदन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक आर.एस. डाबर द्वारा प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. व्ही.पी.एस. चौहान, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अग्रणी जिला प्रबंधक रॉय संजीत कुमार, एनआरएलएम के डीपीएम शशांक प्रताप सिंह ने विभागीय योजनाओं के संदर्भ में हितग्राहियों को जानकारी दी. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पॉजिटिव: बीते 24 घंटे में कोरोना के मिले 1.94 लाख केस, इन 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मामले इस अवसर पर मुद्रा योजना के तहत बैंकर्स द्वारा 8 हितग्राहियों को 32.3 लाख रुपये, एक जिला एक उत्पाद अंतर्गत उद्यान विभाग के आम प्रोसेसिंग यूनिट के लिए पुष्पराजगढ़ के राजेन्द्र कुमार संत को 5.22 लाख, पशु पालन विभाग के 7 हितग्राहियों को किसान क्रेडिट कार्ड, मध्यप्रदेश दीन दयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत पीएम स्वनिधि योजना के 5 हितग्राहियों को 80 हजार रुपये का हितलाभ मिला. अनूपपुर CORONA BREAKING: तीसरी लहर में कोरोना से जिले में पहली मौत, CMHO ने की पुष्टि, जानिए आज कितने मरीज मिले ? स्वसहायता समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज के तहत गायकवाड एसएचजी तथा शिव महिमा एसएचजी को 2-2 लाख रुपये, स्वसहायता समूह ऋण (जेएलजी) के तहत ओम साई (जेएलजी) को सिलाई कार्य के लिए 2 लाख, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र के 12 हितग्राहियों को स्वरोजगारमूलक गतिविधियों के लिए 83.9 लाख रुपये का, खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड जिला पंचायत अनूपपुर के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 5 हितग्राहियों को 12.6 लाख रुपये का अनुदान पत्रक दिया गया. अमरकंटक कत्ल कांड ब्रेकिंग: पहले सब्बल से मारा फिर सबूत छिपाने जला दिया चेहरा, ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी और साला अरेस्ट म.प्र. दीनदयाल अन्त्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के 4 हितग्राहियों को 40 हजार रुपये, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के 5 हितग्राहियों को 50 हजार रुपये, स्वसहायता समूह बैंक क्रेडिट लिंकेज के 5 स्वसहायता समूहों को 8.98 लाख रुपये हितलाभ वितरित किया गया। एलआईएस अनूपपुर द्वारा 5 युवाओं को रोजगार और एसआईएस अनूपपुर द्वारा 2 युवाओं को रोजगार दिलाया गया. आरसेटी अंतर्गत 5 हितग्राहियों को लिफाफे, फाइल, बैग निर्माण का प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया. आईसेक्ट अंतर्गत ऑनलाईन ऑपरेटर अंतर्गत ग्राम पोंड़ी के सुरेन्द्र पटेल को प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया. जिले में स्वरोजगार योजना के तहत 1 नवम्बर 2021 से 12 जनवरी 2022 तक 482 लोगों को 595 लाख 20 हजार की स्वीकृति प्रदाय की गई है. 11 दिन साथ रही फिर 11 साल रही दूर: शुभ मुहूर्त के नाम पर पति के घर नहीं गई पत्नी, अब छग हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन