Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: यह 3 बातें पति-पत्नी के रिश्ते को हमेशा रखेंगी जवां, कभी नहीं होंगे मतभेद, बरकरार रहेगा प्यार

News Desk / Wed, Jan 25, 2023


हाइलाइट्स

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है.
किसी भी रिश्ते में एक दूसरे के परिवार और एक दूसरे के काम का सम्मान करें.
गुस्से में कुछ भी गलत या उल्टा सीधा कहने से बचें और अपने बीच कम्युनिकेशन गैप ना आने दें.

Do’s & Don’ts for a Healthy Relationship : व्यक्ति के जीवन में वह कई अलग-अलग रिश्ते बनाता है और उन्हें जीवन भर निभाता है. सभी खास रिश्तो में पति-पत्नी का रिश्ता सबसे अलग और जरूरी होता है. क्योंकि पति-पत्नी एक दूसरे का हर सुख और दुख में साथ देते हैं. पति-पत्नी का रिश्ता बाकी सभी रिश्तों के मुकाबले जितना मजबूत उतना ही नाजुक भी होता है, जिसे बहुत सावधानी और प्यार से संजोया जाता है. क्योंकि इस रिश्ते में कभी-कभी छोटी-छोटी लापरवाही और गलतियां भी आपको एक दूसरे से अलग करके  रिश्ते को पूरी तरह खत्म कर देती हैं. इसीलिए आपको शुरुआत से ही अपने रिश्ते की नींव को मजबूत बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए. आज हम आपके लिए  कुछ बेहद आसान और जरूरी टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें फॉलो करके आप अपने रिश्ते को हमेशा के लिए मजबूत बना सकते हैं. आइए जानते हैं, 

ये भी पढ़ें: रिलेशनशिप में स्‍ट्रेस और एंजाइटी की बड़ी वजह है ओवरथिंकिंग, इस तरह खुद का करें बचाव

पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाएं रखने के लिए क्या करें :
एक दूसरे का सम्मान करें :
एक रिश्ते में जिस प्रकार प्यार होना जरूरी होता है ठीक उसी तरह एक दूसरे का सम्मान होना भी बेहद जरूरी है. अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचने के लिए अपने पार्टनर के काम, उनके परिवार और उसकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए. 

एक दूसरे पर विश्वास करना जरूरी है :
सभी रिश्तो की नीव विश्वास पर टिकी होती है, पति-पत्नी जैसे अहम रिश्ते में विश्वास होना बहुत जरूरी है. अपने रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शक करने से बचें और एक दूसरे के ऊपर और अपने रिश्ते पर विश्वास रखें.

गुस्से में अपनी जबान पर काबू रखें :
छोटी मोटी लड़ाईयां और झगड़े हर रिश्ते में होते हैं, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नही है कि आप गुस्से और झगड़े की आड़ में अपने पार्टनर को कुछ भी उल्टा सीधा कहें. झगड़े में कही हुई बातें कई बार दिल में बैठ जाती हैं और रिश्ते में दूरियां आने लगती हैं.

पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए क्या नही करें :
अपने बीच कम्युनिकेशन गैप ना आने दें :
गलतफहमियां और कम्युनिकेशन गैप किसी भी रिश्ते को खराब करने का सबसे बड़ा कारण हो सकता है, इसीलिए आपको हमेशा इस बात का ख्याल रखना चाहिए. अपने रिश्ते को स्ट्रांग बनाने के लिए अपने पार्टनर से कोई भी जरूरी बात ना छुपाएं और किसी भी झगड़े में कम्युनिकेशन गैप ना आने दें. 

ये भी पढ़ें: पार्टनर का मूड खराब होने पर फॉलो करें ये टिप्स, मिनटों में आ जाएगी चेहरे पर मुस्कान

हर छोटी बात को दिल से ना लगाएं :
आजकल सभी की लाइफस्टाइल और रूटीन काफी बिजी और हेक्टिक हो गया है, ऐसे में आपको एक दूसरे को समझना और सपोर्ट करना बेहद जरूरी होता है. कई बार काम के चलते कुछ छोटी मोटी गलतियां हो जाती है, ऐसे में एक दूसरे की ताकत बने और छोटी चीजों को दिल से ना लगाएं. 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship, Tips and Tricks


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन