: रिलेशनशिप में इमोशनल जुड़ाव जरूरी, तभी बॉन्डिंग रहती है जीवन भर, 5 टिप्‍स से बनाएं मजबूत रिश्‍ता
हाइलाइट्स
प्यार का इजहार करना एक-दूसरे से इमोशनली जुड़े रहने का अच्छा तरीका है.
छोटी-छोटी बातों पर एक-दूसरे से नाराज रहना आपके रिश्ते को तोड़ सकती है.
Relationship Tips: आजकल छोटी-छोटी बातों पर रिश्ते टूट जाते हैं. किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक बनाए रखना चुनौतियों से भरा होता है. जब बात कपल्स की आती है तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि आखिर पार्टनर के बीच कितना आपसी अंडर स्टैंडिंग है और वे एक दूसरे से इमोशनली कितना जुड़े हुए हैं. किसी भी शादी या रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए शारीरिक आकर्षण का जितना महत्व होता है, उससे कहीं ज्यादा उनके बीच की इमोशनल बॉन्डिंग काम आती है. ऐसे में अगर आप महसूस कर रहे हैं कि आपके बीच का इमोशन कमजोर पड़ रहा है तो बता दें कि यह आपके बीच की दूरियों को बढ़ाने का काम कर सकती है. तो आइए जानते हैं कि आप अपने रिश्ते में इमोशनल बॉन्डिंग किस तरह बढ़ा सकते हैं.
रिलेशनशिप में इमोशनल बॉन्डिंग बढ़ाने का तरीका
प्यार का करें इजहार
यह जरूरी नहीं कि आप किसी खास आकेजन पर ही अपने प्यार का इजहार करें. दिन में कई बार आप एक दूसरे के प्रति प्यार को बता सकते हैं. यह एक दूसरे से इमोशनली जुड़े रहने का सबसे बढि़या तरीका है. ऐसा करने से पार्टनर स्पेशल महसूस करता है और आपके प्यार की अहमियत को समझता है.
ईमानदार रहें
ईमानदारी कि सी भी रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. रिश्ते में अगर आप ईमानदार रहेंगे तो आपका पार्टनर कभी भी किसी और की बातों में नहीं आएगा. यही नहीं, यह पार्टनर के अंदर आत्मविश्वास भी बढ़ाएगा. इसके लिए आप हर वक्त उनके साथ खड़े रहें और हर संभव मदद के लिए तैयार रहें.
इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में तनाव से बढ़ सकती है इमोशनल डिस्टेंसिंग, जानिए अन्य वजह
माफ करना जरूरी
छोटी छोटी चीजों के लिए एक दूसरे से नाराज रहना आपके रिश्ते को तोड़ सकती है. जबकि माफ करना मजबूत रिश्ते की पहचान होती है. ऐसे में अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हो तो उन्हें सजा देनें, गिल्ट महसूस कराने या इंसल्ट करने से बेहतर होगा कि आप उन्हें माफ कर दें. यह आपके बीच की इमोशनल बॉन्डिंग को और मजबूत बनाएगा.
इसे भी पढ़ें: रिलेशनशिप में हर वक्त दूसरे को ब्लेम करना खतरनाक, ऐसे निकालें हल
समझने का करें प्रयास
अगर आपका पार्टनर कोई बात बताना चाहता है तो बेहतर होगा कि आप उसकी बातों को ध्यान से सुनें और समझने का प्रयास करें. यही नहीं, अगर आपकी किसी बात को लेकर पार्टनर के मन में मिसअंडर हुआ है तो उसे भी आसान शब्दों में समझाएं. गुस्सा करने से समस्या केवल बढ़ेगी हीं.
मिसकॉम्युनिकेशन से बचे
किसी भी रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप रिश्ते को खराब कर जाते हैं. इस स्थिति से बचने के लिए मन में कोई बात ना रखें और खुलकर बात करें. पार्टनर को भी अपने मन की बात कहने का मौका दें. इससे भावनाएं आहत नहीं होंगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Lifestyle, Relationship
FIRST PUBLISHED : February 26, 2023, 07:44 IST
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन