Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: बेटी से भूलकर भी 5 बातें ना करें पिता, हर्ट हो सकती है बिटिया, रिश्तों में आ सकती हैं दूरियां

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


हाइलाइट्स

हमेशा घर के काम करने की सलाह देकर आप बेटी को हर्ट कर सकते हैं.
बेटों से तुलना करने पर बेटी के मन में हीन भावना पैदा हो सकती है.

Relationship Tips for Father and Daughter: पिता और बेटी का रिश्ता काफी स्पेशल होता है. जहां बेटियां पापा की सबसे चहेती होती हैं, वहीं बेटियों के लिए पापा ही उनके सुपर हीरो होते हैं. ऐसे में पिता भी बेटी से सारी बातें शेयर करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं पिता को बेटी से कुछ बातें कभी नहीं करनी चाहिए? इससे ना सिर्फ बेटियों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है, बल्कि आपके रिश्ते में भी दूरियां बढ़ सकती हैं.

पिता और बेटी अक्सर क्लोज फ्रेंड्स होते हैं. ऐसे में बेटियां पिता से हर बात बताती हैं. वहीं, पिता भी अक्सर बेटियों के सामने बेबाक होकर बातें करते हैं मगर पिता की कुछ बातें बेटियों को हर्ट भी कर सकती हैं, जिन्हें अवॉयड करके आप अपने रिश्ते को खराब होने से बचा सकते हैं.

बेटे से ना करें तुलना
पिता अक्सर बेटियों से बेटों की तरह बनने की अपेक्षा रखते हैं, जिसके चलते ज्यादातर फादर बेटियों की तुलना बेटों से करने लगते हैं. ऐसे में बेटी के अंदर हीन भावना पैदा हो सकती है, इसलिए बेटी से बेटों की तरह बनने की उम्मीद ना रखें.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद सता रही है मायके की याद, ट्राई करें 3 आसान तरीके, नहीं होगा फैमिली मेंबर्स से दूरी का अहसास

काम करने की सलाह देने से बचें
बेशक पिता अपनी बेटी से बहुत प्यार करते हैं मगर कई बार समाज और परिवार के दबाव में फादर बेटी को घर के काम करने का परामर्श देने लगते हैं, जिससे बेटी हर्ट हो सकती है. उसके मानसिक विकास पर भी बुरा असर पड़ने लगता है, इसलिए बेटी को जबरदस्ती घर के काम करने के लिए ना कहें.

खाने के लिए न करें मजाक
कई बार पिता मजाक में ही बेटियों को ज्यादा ना खाने की सलाह दे देते हैं. ऐसे में पिता बेटी से अक्सर कहते हैं कि ज्यादा खाने से मोटी हो जाओगी. आपकी ये बात बेटी को बुरी लग सकती है, इसलिए बेटी को खाने के लिए बिल्कुल ना टोकें.

ये भी पढ़ें: कलीग्स के साथ रखना है बेहतर रिलेशन, 5 आसान तरीकों की लें मदद, कुछ ही दिनों में बॉन्डिंग होगी मजबूत

न दें इस बात की सलाह
हंसना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है मगर कई बार पिता बेटी को हमेशा हंसने की सलाह देते हैं, ताकि लोग उसे ज्यादा पसंद करेंगे. आपकी ये सलाह बेटी पर भारी पड़ सकती है और बिना बात के हंसने की आदत से लोग उसका मजाक उड़ाने लगेंगे, इसलिए बेटी को ये सलाह देने से बचें.

बात-बात पर टोकें नहीं
पिता अमूमन बेटी को लड़कियों के तौर-तरीके फॉलो करने का मशवरा देते हैं. जिससे बेटी निगेविटी का शिकार हो सकती है. ऐसे में बेटियों को भी बेटों की तरह समान आजादी दें और उन्हें बात-बात पर टोंकने की कोशिश बिल्कुल ना करें. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Child Care, Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन