Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: शादी की सालगिरह को लेकर हैं एक्साइटेड, सेलिब्रेशन के लिए फॉलो करें 4 टिप्स, एंजॉयमेंट की मिलेगी डोज

News Desk / Wed, Feb 15, 2023


हाइलाइट्स

कम बजट में घर पर वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करना बेस्ट ऑप्शन होता है.
वेडिंग एनिवर्सरी पर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक गेम्स खेल सकते हैं.

Wedding Anniversary Celebration Tips: शादी की सालगिरह ज्यादातर कपल्स की लाइफ के सबसे खास दिनों में से एक होता है. ऐसे में इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग हर मुमकिन कोशिशें करते हैं. हालांकि अगर आप भी अपनी वेडिंग एनिवर्सरी (Wedding anniversary) को लेकर एक्साइटेड हैं और इसे स्पेशल बनाना चाहते हैं तो कुछ खास तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करके आप शादी की सालगिरह को हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं.

वेडिंग एनिवर्सरी पर कई लोग ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन करते हैं. तो वहीं कुछ लोग पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने पर जोर देते हैं. मगर इस एनिवर्सरी पर आप कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं शादी की सालगिरह मनाने के टिप्स, जिसे फॉलो करके आप एनिवर्सरी को बेस्ट बना सकते हैं.

घर पर करें सेलिब्रेट
घर पर पार्टनर के साथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करना बेस्ट ऑप्शन होता है. ऐसे में शादी की सालगिरह के दिन आप पार्टनर की मनपसंद डेकोरेशन करने से लेकर उनका फेवरेट फूड ऑर्डर कर सकते हैं. साथ ही फूल, अरोमा और कैंडल्स का इस्तेमाल करके आप घर को किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन में भी तब्दील कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शादी से पहले पार्टनर से जरूर करें 5 बातें, रिश्ते में नहीं आएंगी दूरियां, मैरिड लाइफ भी रहेगी हैप्पी

वेडिंग एनिवर्सरी को बनाएं नो फोन डे
शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए इस दिन को नो फोन डे घोषित कर दें. ऐसे में अपना फोन स्विच ऑफ करके रखें और पार्टनर के साथ दिन में ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें. सालगिरह पर आप पार्टनर के साथ मूवी देखने, डिनर पर बाहर जाने या फिर कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें: परिवार में अक्सर होते हैं लड़ाई-झगड़े, डील करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स, रिश्तों में बना रहेगा प्यार

पार्टनर के साथ गेम्स खेलें
वेडिंग एनिवर्सरी पर आप पार्टनर के साथ रोमांटिक गेम्स भी ट्राई कर सकते हैं. इससे ना सिर्फ कपल्स के बीच में प्यार बढ़ता है बल्कि ये सालगिरह सेलिब्रेट करने का सबसे डिफरेंट तरीका भी हो सकता है. ऐसे में गेम जीतने पर आप पार्टनर को कोई रोमांटिक गिफ्ट भी दे सकते हैं.

ट्रिप प्लान करें
शादी की सालगिरह को स्पेशल बनाने के लिए आप किसी रोमांटिक डेस्टिनेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. वहीं ट्रिप के दौरान आप पार्टनर के साथ एडवेंचर्स एक्टिविटीज भी ट्राई कर सकते हैं. ऐसे में स्काई डाइविंड, ट्रैकिंग, रिवर राफ्टिंग और नाइट बाइकिंग करना कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन