Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: वीकेंड मैरिज का बढ़ रहा है ट्रेंड, शादीशुदा कपल्‍स को खूब भा रहा ये तरीका, जानें इसके 4 फायदे

News Desk / Sun, Mar 12, 2023


हाइलाइट्स

वीकेंड मैरिज में झगड़े और मनमुटाव की संभावना काफी घट जाती है.
एक-दूसरे से निकटता का अनुभव कराने का ये एक बेहतरीन तरीका है.

Weekend Marriage Benefits: वीकेंड मैरेज जीने का एक ऐसा तरीका है, जिसमें शादीशुदा कपल्‍स वीकेंड पर ही साथ अपार्टमेंट शेयर करते हैं. यह तरीका उन कलल्‍स में अधिक पॉपुलर हो रहा है, जिनका जॉब प्रोफाइल अलग-अलग हैं और उनका वर्किंग आवर भी एक-दूसरे से मिलता-जुलता नहीं है. यही नहीं, उनका जॉब लोकेशन भी एक-दूसरे के वर्क एरिया से काफी दूर या दूसरे शहर में है. ऐसे में कपल्‍स अपने लिए अलग-अलग अपार्टमेंट लेते हैं और सप्‍ताह के अंतिम दिनों साथ में अपार्टमेंट शेयर करते हैं. यह ट्रेंड जापान में काफी पॉपुलर हुआ, जहां कपल्‍स शादी के बाद भी सिंगल लाइफ को जीने की आजादी इस तरीके से ले पाते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये ट्रेंड क्‍यों कपल्‍स को पसंद आ रहा है?

वीकेंड मैरिज के फायदे

मिलता है अपना स्‍पेस
जिन लोगों का अपने पार्टनर से बिल्कुल अलग लाइफस्‍टाइल है और उनकी रुचियां भी अलग हैं, उनके लिए जीने का यह तरीका काफी फायदेमंद साबित हो रहा है. वे पूरे वीक अपने हिसाब से जिंदगी जीते हैं और उन्‍हें इस बात का गिल्‍ट भी नहीं होता कि उनकी वजह से उनका पार्टनर परेशान हो रहा है.

झगड़े होते हैं कम
वीकेंड मैरिज में झगड़ों की संभावना भी घट जाती है. दरअसल, जब आप एक-दूसरे के काफी करीब आ जाते हैं तो गलतियां भी काफी नजर आने लगती हैं और बात-बात पर झगड़े और बहस होने लगते हैं. ऐसे में वीकेंड मैरिज आपकी इन परेशानियों को दूर कर सकता है. इससे आपके बीच शांतिमय रिश्‍ता रहता है और नकारात्‍मक घटनाएं कम होती हैं.

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के बीच बातचीत हो गई है कम? 5 टिप्स की मदद से र‍िश्‍तों में लाएं मि‍ठास, आसान लगेगी जिंदगी

साथ बीतता है अच्‍छा
जब आप पूरे एक सप्‍ताह बाद एक-दूसरे के करीब आते हैं तो आपके पास एक-दूसरे को बताने के लिए काफी बातें होती हैं. आप मजेदार और मुश्किल बातों को लंबे समय तक एक-दूसरे से साझा कर पाते हैं. इस तरह आप साथ में क्‍वालिटी टाइम बिता पाते हैं. एक-दूसरे से निकटता और जुड़ाव का अनुभव कराने का ये एक बेहतरीन तरीका है.

इसे भी पढ़ें : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कभी न करें 5 गलतियां, बढ़ सकता है शक, रिश्ता टूटने की आ जाएगी नौबत

सरप्राइज देने का मौका
रिश्‍ते को सहज और सरप्राइज से भरपूर बनाने के लिए आपको अधिक से अधिक दूर रहना जरूरी होता है. ऐसे में जब आप कम समय के लिए एक-दूसरे के करीब आते हैं तो एक-दूसरे को सरप्राइज करना, प्‍यार करना और एक-दूसरे की परवाह करने का अधिक मौका कपल्‍स को मिल पाता है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन