Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: MP में फर्जी IPS घिनौनी करतूत: खुद को अफसर बताकर की लड़की से दोस्ती, फिर घर में रहकर किया बलात्कार

MP CG Times / Sat, Mar 25, 2023

उमरिया जिले की कोतवाली पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है. आरोपी कपिल कुमार उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के आहार थाना क्षेत्र के सेकोई गांव का रहने वाला है. कपिल कुमार ने फेसबुक के जरिए उमरिया के करौंदी गांव की एक आदिवासी लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. यहां युवती के घर में रहकर उसका शोषण किया।

दोस्ती के बाद वह उमरिया के करौंदी गांव पहुंचा। यहां लोगों को धमका रहा था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने में शिकायत करते हुए गांव के लोगों ने बताया कि एक एसपी साहब 20 दिन से करौंदी में रह रहे हैं. गांव के लोगों को डरा-धमका कर घर बनवा रहे हैं। उनका कहना है कि मेरी पोस्टिंग उमरिया में होने वाली है। 0ad6277f-6cea-42a6-9e1f-52504c045521 राम आईपीएस के नाम से आईडी बनाई गई पुलिस ने लोगों की शिकायत पर मामले की जांच की। इसके बाद गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी ने सोशल मीडिया पर राम आईपीएस नाम से आईडी बनाई थी। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. इसके बाद युवती की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आईपीएस सफीन हसन की फोटो पोस्ट की आरोपी कपिल कुमार ने फेसबुक पर राम आईपीएस एसपी के नाम से फर्जी आईडी बनाई थी। इस पर उसने खुद को यूपी के आगरा में रहना बताया है। मूल रूप से वह खुद को जबलपुर का रहने वाला बता रहा है। आईपीएस सफीन हसन की फोटो उनके फेसबुक प्रोफाइल पर डाली गई है। ग्रामीणों ने शिकायत की एएसपी प्रतिपाल सिंह ने शनिवार को बताया कि फर्जी आईपीएस बनकर एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर लड़की से दोस्ती की और 15-20 दिनों तक गांव में रहने लगा, जब ग्रामीणों को शक हुआ. पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जांच की गई, जिसमें युवक फर्जी निकला। सोशल मीडिया पर उसने राम आईपीएस नाम से आईडी बनाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन