Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: अजब MP की गजब कहानी: समोसे पैक कराने पर कटोरी-चम्मच नहीं मिली तो CM हेल्पलाइन में की शिकायत, हुई कार्रवाई

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में समोसे बेचने वाले की सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने का मामला सामने आया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कागजी घोड़े दौड़ाने और कार्रवाई होने लगी।

वहीं मामले और इस जागरूक ग्राहक की चर्चा अब पूरे शहर मे हो रही है। हर आम और खास आदमी ऐसे जागरूक ग्राहक की तरीफ कर रहा है तो वहीं कुछ लोग इसे नाटकीय घटनाक्रम करार दे रहे हैं।

मामला छतरपुर शहर के मुख्य बस स्टैंड का है, जहां राकेश समोसा की दुकान है। इसी दुकान से ग्राहक वंश बहादुर ने समोसे खरीदकर पैक कराने का आर्डर दिया, जहां पैसे चुकता किए जाने के बाद समोसे के साथ कटोरी (दोना) और चम्मच, चटनी नहीं मिलने पर ग्राहक ने दुकान के नौकर से चटनी, चम्मच और दोना की मांग की तो मना करके भगा दिया, जिससे इस तरह के गलत व्यवहार से नाराज ग्राहक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई है। मामले में जब हमने शिकायतकर्ता से बात की तो उसने शिकायत करना स्वीकार किया और कहा कि अगर दुकानदार अपनो गलती स्वीकारता है तो हम शिकायत वापस ले लेंगे। वहीं अब दुकनदार कह रहा है कि जाने-अनजाने में गलती जो गई होगी या उस समय दोना चम्मच नहीं रहा होगा या कर्मचारी ने मना कर दिया होगा। हम गलती में सुधार करेंगे। मामले में जो हमने एडीएम प्रताप सिंह चौहान से बात की तो उनका कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पता करके जांच करवाता हूं कि मामला और माजरा क्या है। जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता खाद्य विभाग में डेली वेसिस और संविदा पर ड्राइवर है, जो जिला खाध अधिकारी वीके सिंह की गाड़ी चलाता है। अब उसे इस शिकायत का खामियाजा भुगतना पड़ा है, जिसे नौकरी से निकाल दिया गया है।
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन