Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: उत्तराखंड भूस्खलन में 5 श्रद्धालुओं की मौत: कई लोग घायल, मलबे में दबे लोगों को निकालने चला रेस्क्यू ऑपरेशन

5 people died in Uttarakhand landslide: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात भूस्खलन हुआ, जिसमें 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाहर निकाला गया। भूस्खलन में 5 लोगों की मौत जानकारी के अनुसार, सोमवार को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा गिरने से कई लोग दब गए, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। मृतकों में 3 महिलाएं शामिल हैं। मलबा और पत्थर गिरने के कारण बचाव अभियान को बीच में ही रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह मौसम साफ होने पर राहत कार्य फिर से शुरू किया गया। इस भूस्खलन में मृतकों की पहचान मध्य प्रदेश के गोपाल, दुर्गा बाई खापर और समन बाई के रूप में हुई है, जबकि गुजरात के सूरत निवासी भरत भाई नीरालाल और नेपाल के धनवा निवासी तितली देवी मंडल की पहचान हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को सोनपराग और गौरीकुंड के बीच मुनकटिया के पास भूस्खलन भी हुआ, जिसमें कई लोगों के दबे होने का अनुमान है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना के बाद पुलिस बल की एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और आनन-फानन में बचाव और राहत कार्य शुरू किया गया। वहीं, पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताया है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन