Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

हिंदू नेता के बांग्लादेश में चुनाव लड़ने पर रोक : गोपालगंज-3 से गोबिंद चंद्र प्रमाणिक का नामांकन रद्द, इसी सीट से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सांसद रही

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव से पहले एक हिंदू नेता को चुनावी दौड़ से बाहर कर दिया गया है। गोपालगंज-3 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार गोबिंद चंद्र प्रमाणिक का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर ने रद्द कर दिया।

गोपालगंज-3 वही सीट है, जहां से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सांसद रही हैं। इस सीट पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाता हिंदू समुदाय से हैं, जिससे यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

1% वोटरों के हस्ताक्षर पर विवाद

गोबिंद चंद्र प्रमाणिक ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने के लिए 1% मतदाताओं के हस्ताक्षर जमा किए थे। नियमों के अनुसार यह अनिवार्य है, लेकिन बाद में कुछ मतदाताओं ने रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत कर दी कि उनके हस्ताक्षर नहीं लिए गए थे।

BNP पर दबाव बनाने का आरोप

गोबिंद ने आरोप लगाया है कि खालिदा जिया की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकर्ताओं ने वोटरों पर दबाव डालकर उनसे बयान दिलवाया। इसके बाद सभी हस्ताक्षरों को अमान्य घोषित कर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया।

हिंदू बहुल सीट पर जीत का दावा

प्रमाणिक का कहना है कि गोपालगंज-3 में कुल 3 लाख मतदाताओं में से 51% हिंदू हैं और उन्हें अपनी जीत पर भरोसा था। उनका आरोप है कि इसी कारण उन्हें जानबूझकर चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया गया।

चुनाव आयोग और कोर्ट जाने की तैयारी

गोबिंद चंद्र प्रमाणिक ने कहा है कि वे पहले चुनाव आयोग से शिकायत करेंगे। यदि वहां से न्याय नहीं मिला तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

BJHM से जुड़ा है संगठन

गोबिंद चंद्र प्रमाणिक बांग्लादेश जातीय हिंदू महाजोत (BJHM) के महासचिव हैं। यह संगठन 23 हिंदू संगठनों का गठबंधन है और बांग्लादेश में 350 से अधिक वैदिक स्कूल संचालित करता है।

एक और हिंदू उम्मीदवार का नामांकन रद्द

गोबिंद के अलावा गोपालगंज क्षेत्र से एक अन्य हिंदू उम्मीदवार दुलाल बिसवास का भी नामांकन वापस कर दिया गया है। उन्हें दस्तावेजों की कमी का हवाला दिया गया है, हालांकि वे दोबारा कागजात जमा करने की तैयारी कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन