Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: विपक्षी एकता की कवायद: नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से की मुलाकात, केजरीवाल से भी मिलेंगे

News Desk / Mon, Sep 5, 2022

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चार दिनों के दौरे पर सोमवार शाम राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंचे. जहां उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बात हुई. नीतीश कुमार ने एक बार फिर दोहराया कि उनकी पीएम बनने की महत्वाकांझा नहीं है. वो सिर्फ बिखरे विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. नीतीश कुमार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मिलेंगे.

यह भी पढ़ें

इससे पहले बिहार के सीएम ने कहा कि दिल्ली में वो बिहार में गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे. साथ ही विपक्ष के और भी कई बड़े नेताओं से मिलेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मिलने का कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरा कोई दावा नहीं है.
नीतीश कुमार ने दिल्ली में कहा कि बहुत दिन हो गए थे यहां आए, इसलिए आए हैं, कोई खास बात नहीं है. उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने शुरू से कहा है कि जो साथ हैं उसी तरह से अगर अधिक से अधिक विपक्ष के लोग साथ हो जाएंगे, तो बहुत अच्छा माहौल होगा. यह सब लोगों की इच्छा पर है. जब दूसरे अन्य पार्टियों के साथ बातचीत होगी, तब इस मसले पर भी चर्चा होगी. मुख्यमंत्री ने अपने पुराने सहयोगी के बारे में कहा कि सुशील मोदी आजकल कुछ-कुछ बोलते रहते हैं. वह इसलिए बोलते हैं ताकि पार्टी वाले उनको कुछ जगह दे दें. आपको पता है पिछली बार चुनाव में उन्होंने हमारे साथ क्या किया. विपक्ष एकजुट हो जाएगा तो अच्छा माहौल होगा और यही हमारी राय है. नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह से सरकार चलाने की आजकल कोशिश हो रही है, तो आप देखिए कौन सा काम हो रहा है, विकास की कौन सी परियोजनाएं हो रही हैं. सब कुछ एकतरफा हो रहा है और धीरे-धीरे क्षेत्रीय पार्टियों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की ना मेरी कोई इच्छा है, ना कोई आकांक्षा है. मेरी इच्छा है कि विपक्ष अधिक से अधिक इकट्ठा हो जाए, तो सब बेहतर होगा, जिसके लिए हम लोग सहयोग करेंगे. प्रधानमंत्री बनने के लिए मेरा कोई दावा नहीं है.
Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन