Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

दिल्ली के होटल में भीषण अग्निकांड, 21 मौतें : मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी

नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे (Flourish Stay) होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मृतकों में बड़ी संख्या विदेशी नागरिकों की है, जिनमें बांग्लादेश, नाइजीरिया, लाइबेरिया और मोजाम्बिक के नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं।

आग सुबह करीब 8:50 बजे होटल के ग्राउंड फ्लोर और बेसमेंट में संचालित रेस्टोरेंट में लगी, जो देखते ही देखते ऊपरी मंजिलों तक फैल गई। धुएं और आग से घिरे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से नीचे कूद गए। स्थानीय लोगों ने गद्दे बिछाकर कुछ लोगों की जान बचाने की कोशिश की।

40 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब पांच घंटे चले रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर विभाग और स्थानीय लोगों की मदद से 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई घायलों को मैक्स अस्पताल, एम्स और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कई विदेशी मरीज और उनके परिजन ठहरे थे

होटल मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नजदीक स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां ठहरे अधिकांश विदेशी नागरिक भारत में इलाज कराने आए थे या मरीजों के परिजन थे। हादसे में मृतकों में विदेशी नागरिकों की संख्या अधिक होने की वजह भी यही मानी जा रही है।

होटल में गंभीर सुरक्षा खामियां उजागर

जांच में सामने आया है कि होटल को बेड एंड ब्रेकफास्ट (B&B) योजना के तहत केवल 6 कमरों के संचालन की अनुमति मिली थी, लेकिन परिसर में करीब 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। साथ ही होटल के पास वैध फायर एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) भी नहीं था। अधिकारियों के अनुसार भवन में आने-जाने का केवल एक ही रास्ता था, जिससे रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक आशंका है कि आग रेस्टोरेंट के हिस्से से शुरू हुई और तेजी से पूरे भवन में फैल गई। पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।

प्रधानमंत्री ने जताया दुख

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन