Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप: पीड़ित बोली- आरोपियों के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई, लेकिन दरिंदों ने नहीं बख्शा

Gang rape of a girl student in a Kolkata law college: कोलकाता के लॉ कॉलेज की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में शुक्रवार को कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 10 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने 26 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार सुबह एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। घटना 25 जून की है।

पुलिस के मुताबिक घटना कॉलेज के ग्राउंड फ्लोर पर बने गार्ड रूम में हुई। आरोपियों में मोनोजीत मिश्रा (31), जैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) शामिल हैं। मोनोजीत मुख्य आरोपी है और कॉलेज का पूर्व छात्र है। अन्य दो आरोपी भी कॉलेज के छात्र हैं। भाजपा ने दावा किया कि मोनोजीत तृणमूल कांग्रेस के छात्र संगठन से जुड़ा है। टीएमसी ने इसे स्वीकार किया, लेकिन कहा कि मोनोजीत सक्रिय सदस्य नहीं है।

पीड़िता ने एफआईआर में लिखवाया है कि मोनोजीत ने शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैंने मना कर दिया। जब आरोपियों ने मुझे गार्ड रूम में बंद कर दिया, तो मैंने उनके पैर पकड़ लिए और उन्हें बाहर जाने को कहा।

पीड़िता ने कहा- मैंने शादी से इनकार किया तो मेरे साथ दुष्कर्म किया गया

रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस एफआईआर के अनुसार, घटना साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज में हुई। बुधवार शाम 7:30 से 10 बजे के बीच कैंपस के एक गार्ड रूम में गैंगरेप किया गया।

पीड़िता ने शिकायत में कहा- मोनोजीत ने मुझे शादी का ऑफर दिया था, लेकिन मैंने उसे पहले ही बता दिया था कि मेरा एक ब्वॉयफ्रेंड है। मैंने कहा था कि मैं उससे ही प्यार करती हूं।

पीड़िता ने कहा कि घटना वाले दिन मैं फॉर्म के काम से कॉलेज गई थी। आरोपियों ने पहले मुझे कॉलेज में ही रुकने को कहा। इसके बाद वे मुझे ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में ले गए और मेन गेट बंद कर दिया। मैंने आरोपियों के पैर पकड़कर उन्हें बाहर जाने को कहा, लेकिन आरोपियों ने रात 10 बजे तक मेरे साथ दुष्कर्म किया।

छात्रा के अनुसार, आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया। उन्होंने उसे हॉकी स्टिक से मारने की भी कोशिश की। जब उसे पैनिक अटैक आया तो उन्होंने उसे अस्पताल ले जाने की बात को नजरअंदाज कर दिया। मुझे छोड़ते समय उन्होंने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

सभी आरोपियों के मोबाइल जब्त

पुलिस के अनुसार, 26 जून की शाम 7:20 से 7:35 बजे के बीच सिद्धार्थ शंकर राय शिशु उद्यान के पास से दो आरोपियों मोनोजीत मिश्रा और जैब अहमद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं।

तीसरे आरोपी प्रमित मुखर्जी को 27 जून की दोपहर 12:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।

कॉलेज की उप-प्राचार्य डॉ. नयना चटर्जी ने बताया कि मुख्य आरोपी मोनोजीत कॉलेज का पूर्व छात्र और वकील है। उसे संस्थान की शासी संस्था ने अस्थायी नियुक्ति दी थी।

एनसीडब्ल्यू ने पुलिस को लिखा पत्र, कहा-समय पर हो जांच

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कोलकाता गैंगरेप मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने कोलकाता पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा-इस घटना की तत्काल और तय समय में जांच होनी चाहिए। पीड़िता को चिकित्सकीय, मानसिक और कानूनी मदद दी जानी चाहिए। मुआवज़ा भी दिया जाना चाहिए.

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन