Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

: Haryana Election Congress Manifesto: महिलाओं को हर महीने 2000, 500 में गैस सिलेंडर, जानिए और क्या-क्या वादे ?

Haryana Election Congress Manifesto Update Rahul Gandhi: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार (18 सितंबर) को घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे दिल्ली में जारी किया।

Haryana Election Congress Manifesto Update Rahul Gandhi: इसमें कांग्रेस ने 7 पक्के वादे किए हैं। खड़गे ने कहा कि घोषणापत्र 53 पन्नों का है। चंडीगढ़ में इसके बारे में विस्तार से बताएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये दिए जाएंगे। वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 6 हजार की जाएगी। एमएसपी गारंटी कानून और 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। Haryana Election Congress Manifesto Update Rahul Gandhi: उन्होंने युवाओं के लिए भी एक घोषणा की। 2 लाख नौकरियां दी जाएंगी। पुरानी पेंशन योजना भी लागू की जाएगी।घोषणापत्र जारी करने के दौरान हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व विधायक गीता भुक्कल मौजूद रहीं। इसमें कुमारी शैलजा और रणदीप सुरजेवाला मौजूद नहीं रहे। Haryana Election Congress Manifesto Update Rahul Gandhi:  इनके अलावा कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, हरियाणा पर्यवेक्षक, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, अजय माकन, पंजाब से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने 9 बड़ी बातें कहीं... 1. हरियाणा को नंबर वन बनाएंगे 2. कांग्रेस महिलाओं को सशक्त बनाएगी 3. बुजुर्गों और दिव्यांगों को 6 हजार रुपए पेंशन 4. युवाओं को स्थायी नौकरी देंगे 5. किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों के लिए स्मारक बनाएंगे 6. मुफ्त बिजली, 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज 7. गरीबों के लिए घर बनाएंगे 8. एमएसपी पर पक्की गारंटी 9. क्रीमी लेयर की सीमा बढ़ाएंगे

खड़गे ने कहीं 4 अहम बातें

1. बजट को देखते हुए 7 वादे किए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि 7 गारंटियां अनाउंस की हैं। इन गारंटी को हम लागू करेंगे। इसलिए इनका नाम हमने सात वादे-पक्के इरादे रखा है। हमारा मेनिफेस्टो 53 पन्नों का है। इन वादों को हम पक्का निभाएंगे। इसके लिए AICC ऑफिस से ये घोषणा कर रहे हैं। मैं सिर्फ इतना कहूंगा कि हमारे सात वादे जो हैं, इनका खासकर सात वर्गों में बंटवारा किया है। हमने सारे वादे बजट को देखते हुए किए हैं।

2. हरियाणा में एक्सप्रेस इंजन लगाएंगे हरियाणा एक विकसित राज्य था, लेकिन बीजेपी ने केंद्र सरकार के इशारे पर चलने के कारण ये बर्बाद हो गया है। देश में नंबर वन रहने वाला राज्य बीजेपी ने खराब कर दिया है। ट्रेन में 2 इंजन लगते हैं। एक आगे लेकर जाता है दूसरा पीछे लेकर जाता है। ऐसी ही यहां बीजेपी की डबल इंजन सरकार है। ऐसी सरकार से अब जनता का मोह भंग हो चुका है।

बीजेपी ने 2014 से लेकर 2024 तक हरियाणा की जो बर्बादी की है, इसको हम रिपेयर करेंगे। ये डबल इंजन लगाते हैं, हम एक्सप्रेस इंजन लगाएंगे।

3. अच्छा काम न करने पर खट्‌टर को हटाया मनोहर लाल खट्‌टर को CM कुर्सी से हटाने के मामले में खड़गे ने कहा कि जो हरियाणा के 9.5 साल तक सीएम रहे, वह आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं। उनको इसलिए हटाया गया क्योंकि वह अच्छा काम नहीं कर रहे थे। कोई 6 महीने में आकर तीर नहीं मारता। मोदी जी के यहां उन्हीं को आशीर्वाद मिलता है, जो वहां झुकता है।

4. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस के पक्ष में परिणाम अब जो ये कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आ रहे हैं, वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है। बीजेपी की जो इस समय सरकार है, वह लोगों के लिए दूरदर्शन की तरह हैं। वही दिखाया जाता है तो जो मोदी जी कहते हैं। मोदी जी उन्हीं को मिलते हैं, जो सिलेक्टेड हैं। वह सिलेक्टेड मीडिया, सिलेक्टेड जर्नलिस्ट से ही मिलते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने कहीं 9 बड़ी बातें...

1. हरियाणा को नंबर वन बनाएंगे

उदयभान ने कहा मेनिफेस्टो की चेयरमैन गीता भुक्कल ने पूरे देश से मेनिफेस्टो मंगाकर हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सात गारंटियों को शामिल किया है। आपको पता है कि जब भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा मुख्यमंत्री थे, तब हरियाणा एक नंबर पर था। अब एक बार फिर से कांग्रेस हरियाणा को एक नंबर बनाएगी। लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया था। इस संकल्प पत्र में भाजपा द्वारा सताए हुए हर वर्ग के लिए वादे हैं।

2. महिलाओं को कांग्रेस सशक्त बनाएगी

कांग्रेस महिलाओं को शक्ति देगी। बीजेपी के शासन में महिलाओं के अपहरण, बलात्कार, शोषण जैसे अपराधों में नंबर वन बना हुआ है। महिलाओं को कांग्रेस सशक्त बनाने के लिए 2000 हजार रुपए प्रति माह देगी। ये पैसा 18 वर्ष से 60 साल तक देगी। बीजेपी के शासन में सिलेंडर की कीमत 1000 रुपए तक पहुंच गई है, कांग्रेस राहत देते हुए 500 रुपए में सिलेंडर देगी।

3. बुजुर्गों-दिव्यांगों को 6 हजार रुपए पेंशन

बीजेपी और जेजेपी ने 5100 रुपए पेंशन देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने अपना यह वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर माह 6 हजार रुपए पेंशन देगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को राहत देते हुए ओपीएस बहाल करेगी।

4. युवाओं को पक्की नौकरियां देंगे

युवाओं को कांग्रेस बेहतर भविष्य देगी। इसलिए अपने घोषणा पत्र में भर्ती विधान के तहत 2 लाख सरकारी नौकरी देगी। इसके साथ ही नशा मुक्त माहौल युवाओं को देगी।

5. किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों किसानों का स्मारक बनाएंगे

हरियाणा में जो तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आंदोलन किया, इसमें जो शहीद हुए हैं उनकी याद के लिए हरियाणा में एक बड़ा स्मारक बनाएंगे। मृतक किसानों के बच्चों को सरकारी नौकरी देंगे। इसके अलावा पत्रकारों के लिए भी इलाज के लिए कैश लेस की सुविधा देंगे। पत्रकारों की पेंशन में भी बढ़ोतरी करेंगे।

6. फ्री बिजली, 25 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

आम लोगों को कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में राहत देने का ऐलान किया है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टों में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का भी हरियाणा के लोगों से वादा किया है। साथ ही राजस्थान के घोषणा पत्र में शामिल स्वास्थ्य क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण योजना को शामिल किया है, इस योजना के तहत हरियाणा के लोगों को 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज दिया जाएगा।

7. गरीबों को मकान बनाकर देंगे

चौधरी उदयभान ने बताया कि कांग्रेस हरियाणा में गरीबी रेखा से नीचे लोगों को छत मुहैया कराएगी। इसके लिए 100 गज का प्लाट और 3.5 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का मकान बनाकर दिया जाएगा।

8. एमएसपी पर पक्की गारंटी

किसानों के लिए भी कांग्रेस ने मेनिफेस्टों में अहम घोषणाओं को शामिल किया है। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने बताया कि फसलों पर किसानों के लिए एमएसपी पर पक्की गारंटी देगी। इसके साथ ही दैवीय आपदा में खराब हुई फसलों के लिए तत्काल मुआवजा भी देगी।

9. क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाएंगे

चौधरी उदयभान ने कहा कि हरियाणा के पिछड़े वर्गों के लिए भी अपने मेनिफेस्टो में दो बड़े ऐलान शामिल किए हैं। पहला ऐलान हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनने पर कांग्रेस जातिगत सर्वे कराएगी। इसके साथ ही OBC की रिजर्वेशन क्रीमीलेयर की सीमा 10 लाख रुपए की जाएगी।

राहुल गांधी के मामले पर खड़गे बोले- बीजेपी माहौल खराब कर रही है राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा पर खड़गे ने कहा कि संयोजक अजय माकन इस मामले में कार्रवाई के लिए आज बैठक करेंगे। मैंने कल मोदी जी को पत्र लिखा था। उसमें हमने तीन-चार बातें बताई थीं। जैसे महाराष्ट्र में जुबान काटने जैसी बात कही गई। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। राहुल गांधी को आतंकवादी नंबर वन कहा गया। भाजपा के लोग देश का माहौल खराब कर रहे हैं। अगर ऐसी बातों से देश में कुछ होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा? Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन