Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: Jalgaon Train Accident Inside Story: पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को दूसरी ट्रेन ने कुचला, 12 की मौत और 40 घायल, जानिए क्यों ट्रैक पर कूदे लोग ?

Jalgaon Train Accident LIVE Video Update; Pushpak Express | Mumbai Lucknow: महाराष्ट्र के जलगांव में बुधवार शाम 4:42 बजे बड़ा रेल हादसा हुआ। यहां पचोरा स्टेशन के पास माहेजी और परधाड़े के बीच पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। इस दौरान एक यात्री ने चेन खींच दी। ट्रेन रुकी और घबराए यात्री कूदने लगे। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। जलगांव एसपी ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जबकि विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने पीटीआई को जानकारी दी कि 12 शवों को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। 40 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मध्य रेलवे के भुसावल डिवीजन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां एक तीखा मोड़ था। इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे यात्रियों को ट्रेन के आने का अहसास नहीं हुआ। यही वजह रही कि इतनी बड़ी संख्या में लोग कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया कि घटनास्थल मुंबई से 400 किलोमीटर दूर है। 12 शवों को जलगांव के सरकारी अस्पताल में लाया गया है। इनमें से 7 की पहचान हो गई है। मृतकों में 9 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। ट्रेन संख्या 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस बेंगलुरु से नई दिल्ली जा रही थी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस (12533) लखनऊ से मुंबई जा रही थी। ब्रेक लगाने पर ट्रेन के पहियों से धुआं निकला एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर 'हॉट एक्सल' या 'ब्रेक-बाइंडिंग (जामिंग)' के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींची और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। जिन 7 की शिनाख्त हुई, उनमें 3 नेपाल के नंदराम विश्वकर्मा (उम्र लगभग 11 साल, निवासी नेपाल) लच्छी राम पासी (उम्र लगभग 23 साल, निवासी नेपाल) कमला नवीन भंडारी (उम्र 43 साल, निवासी नेपाल) जवकला बुट्टे जयगादी (उम्र 50 साल) नसीरुद्दीन बदरुद्दीन सिद्दीकी (उम्र लगभग 20 साल निवासी गोंडा) इम्तियाज अली (उम्र 35 साल, निवासी गुलरिहा यूपी) बाबू खान (उम्र करीब 30 साल) Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन