Logo
Breaking News Exclusive
तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र तेल नदी पर 7 करोड़ का एनीकट बनेगा, जानिए CM विष्णुदेव के गरियाबंद दौरे की कहानी ? पानी के बीच में लिप-टू-लिप KISS किया, अर्धनग्न होकर एक-दूसरे से चिपककर नहाए 1 करोड़ 50 लाख के गांजे की डिलीवरी, कौन चला रहा करोड़ों का सिंडिकेट; जानिए कौन है पुष्पराजगढ़ का गांजा तस्कर ? RBI की मॉनेटरी पॉलिसी के फैसलों का ऐलान आज, जानिए रेपो रेट कितना रखने का अनुमान ? 5 जून को सोने-चांदी के रेट कितने बदले, जानिए आज के लेटेस्ट 24K, 22K,18K का भाव ? ETF में नहीं लगा सकेंगे मनचाहा पैसा, जानिए किसने तय कर दी लिमिट ? नौकरी जाने से पहले तैयार कर लें ये बैकअप, मुसीबत से पहले जान लीजिए प्लान ? पत्नी मायके से नहीं आ रही थी, मासूम को जबरन साथ लाया; बोला था- अगर नहीं आई तो इसे मार डालूंगा 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र

: MP सिलेंडर ब्लास्ट में पूरा परिवार स्वाहा: 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, डेयरी में भड़की आग, ऊपर सो रहे पति-पत्नी और 2 बच्चों की गई जान

MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: देवास में शनिवार तड़के एक घर में आग लग गई। दूसरी मंजिल पर सो रहे पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीचे डेयरी में गैस सिलेंडर फटने से आग लगी। पहली मंजिल पर डेयरी उत्पाद रखे हुए थे, जिससे आग बेकाबू हो गई।

MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: घटना नयापुरा इलाके की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि घर में रखे गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ। करीब तीन दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। दमकल कर्मियों ने दूसरी मंजिल पर सो रहे परिवार को बचाना शुरू किया, लेकिन ऊपर जाने का रास्ता संकरा होने के कारण टीम उन्हें नहीं बचा पाई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: हादसे में दिनेश कारपेंटर (35), उनकी पत्नी गायत्री कारपेंटर (30), बेटी इशिका (10) और बेटे चिराग (7) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसपी पुनीत गेहलोत मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल टीम जांच करेगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: एसपी पुनीत गेहलोत ने बताया, नयापुरा में डेयरी संचालक दिनेश कारपेंटर की दुकान नीचे थी और उनका परिवार ऊपर रहता था। आग लगने के समय दिनेश कारपेंटर और उनका परिवार घर में मौजूद था। MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: फिलहाल पुलिस टीम मौके पर है। फोरेंसिक टीम के साथ आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। संभावना है कि पहली मंजिल पर कोई ज्वलनशील पदार्थ रखा था, इसकी जांच चल रही है। सिंगल रोड होने से बचाव में दिक्कत आई नगर निगम अग्निशमन विभाग के अभिनव चंदेल ने बताया कि सुबह 4:48 बजे नयापुरा क्षेत्र में आर्यन मिल्क कॉर्नर पर एलपीजी सिलेंडर फटने की सूचना मिली। हमारी तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। एक पुरुष, एक महिला और दो बच्चों के शवों को रेस्क्यू किया गया। सिंगल रोड होने के कारण इसमें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: सड़क पर मलबा पड़ा होने के कारण आग बुझाने और बचाव कार्य में दिक्कत आई। मिल्क कॉर्नर में ब्लास्ट करने वाला एलपीजी सिलेंडर वहीं मिला है। मौके पर अन्य एलपीजी सिलेंडर भी रखे थे। पहली मंजिल पर डेयरी उत्पाद भी रखे थे। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को लोकेशन नहीं पता थी MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: पड़ोसी राजेश गोयल ने बताया, मुझे सुबह करीब 5 बजे पता चला कि दुकान के पास आग लगी है। मैं तुरंत घर से मौके के लिए निकल पड़ा। फायर ब्रिगेड शालिनी रोड पर तैनात थी। मुझे लगा कि यहां भी आग लगी होगी। फायर कर्मियों ने मुझे बताया कि उन्हें नयापुरा की लोकेशन नहीं पता। इससे उनकी लापरवाही जाहिर होती है। पिछले 7 साल से चला रहे थे डेयरी MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: दिनेश कारपेंटर मूल रूप से देवास जिले के विजयगंज मंडी रोड स्थित बाजेपुर गांव के रहने वाले थे। वे पिछले डेढ़ साल से नयापुरा में पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए पर रह रहे थे। वे करीब 7 साल से दूध की डेयरी चला रहे थे। बेटी इशिका चौथी और चिराग पहली क्लास में था। एक साथ उठे चार शव, गांव में गमगीन माहौल MP Dewas LPG Gas Cylinder Blast Video | Nayapura: देवास में पोस्टमार्टम के बाद चारों के शव उनके पैतृक गांव बाजेपुर ले जाए गए। जहां सभी का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ चार शव उठे। यह देख पूरा गांव गमगीन हो गया। देवास के एसडीएम बिहारी सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से 16 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन