Logo
Breaking News Exclusive
किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 15 फीट ऊपर उछले 4 लोग, जबड़ा उखड़ने से हेल्पर की मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई लाइव मौत 10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, महज एक कमेंट ने दो परिवारों में घोला मातम का जहर सरकारी बंगले पर EOW की रेड, 2 लाख की थी डिमांड, आखिरी किस्त पर हुआ 'खेल' सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स महुआ की डोरी बीनते समय गिरी आकाशीय बिजली, बुआ और 8 साल की मासूम भतीजी की मौके पर ही थमी सांसें टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी किसी ने सूंड से उड़ाईं फुहारें, कोई पानी में लेट गया, देखिए LIVE VIDEO मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, 8 पहुंचे जेल, जानिए रेत घाट को लेकर क्यों सुलग रही थी रंजिश की आग? 15 फीट ऊपर उछले 4 लोग, जबड़ा उखड़ने से हेल्पर की मौके पर ही मौत, CCTV में कैद हुई लाइव मौत 10वीं के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, महज एक कमेंट ने दो परिवारों में घोला मातम का जहर सरकारी बंगले पर EOW की रेड, 2 लाख की थी डिमांड, आखिरी किस्त पर हुआ 'खेल' सीक्रेट कैमरे में बाबू बोला- मंत्री-प्रभारी मंत्री सबका हिस्सा; SDO के 15, नर्स के 5 लाख फिक्स महुआ की डोरी बीनते समय गिरी आकाशीय बिजली, बुआ और 8 साल की मासूम भतीजी की मौके पर ही थमी सांसें टवेरा-बाइक की भिड़ंत में मौसी-भांजे सहित 3 की गई जान, पलक झपकते ही मची चीख-पुकार 21 जून को छत्तीसगढ़ आ रहे राहुल, नए जिलाध्यक्षों को देंगे 'टारगेट शीट', 3 साल बाद दौरा बच्चों के सामने पत्नी का सिर मुंडाया और पिलाया पेशाब, 15 साल पहले की थी लव मैरिज, अब जीजा-भांजे संग भागी

: कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुलाई बैठक दिवाली के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

News Desk / Tue, Oct 18, 2022


Publish Date: | Tue, 18 Oct 2022 07:28 PM (IST)

Covid-19 Update: देश में कोरोना वायरस के नए सब वेरियंट BF.7 का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है। देश में ओमिक्रॉन के इस सब वेरियंट का पहला मामला सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अलावा Insacog, DBT, और NTAGI के अधिकारी भी शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड के इस बेहद संक्रामक माने जा रहे नए सब वेरिएंट को लेकर सभी को विशेष एहतियात और सतर्कता बरतने की सलाह दी है। खास तौर पर दिवाली सहित अन्य त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ में इसके फैलने का खतरा बढ़ गया है।

क्यों चिंतित है स्वास्थ्य विभाग?

दरअसल, महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह की तुलना में, इस सप्ताह कोरोना वायरस संक्रमण के केसों में 17.7% की वृद्धि दर्ज की गई। इसकी तफ्तीश करने पर राज्य स्वास्थ्य विभाग ने ओमिक्रॉन के BF.7 और XBB को इसके लिए जिम्मेदार पाया। जानकारों के मुताबिक कोविड का ये नया वेरिएंट बेहद संक्रामक है। साथ ही ये बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। ऐसे में ठंड के मौसम और त्योहारी सीजन को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि देश में कोविड के एक बार केस फिर तेजी से बढ़ सकते हैं। इसी आशंका के बीच स्वास्थ्य मंत्री ने मंगलवार को अहम बैठक की।

कैसे करें बचाव?

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को फ्लू जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करते हुए जल्द से जल्द डॉक्टर से दिखाने की सलाह दी है। इसके साथ ही सभी को जल्द से जल्द कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करने, जैसे-मास्क लगाना, भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना, आपस में दूरी बनाये रखना आदि को भी आम व्यवहार में शामिल करने को कहा है। BF.7 सब-वेरिएंट के लक्षणों में लगातार खांसी होना, सुनने में कठिनाई, सीने में दर्द और कंपकंपी शामिल हैं। यह गंध पहचानने की ताकत को भी प्रभावित कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को वैक्सीन की बूस्टर डोज़ देने की भी सलाह दी है।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन