Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: Himachal Chunav 2022: 18 अक्टूबर को जारी हो सकती है भाजपा की पहली लिस्ट ये हैं संभावित उम्मीदवार

News Desk / Sat, Oct 15, 2022


Himachal Chunav 2022: हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक का कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद ही आदर्श आचार संहिता लग गई है। चुनाव प्रचार तेज हो गया है। ताजा खबर भाजपा से आ रही है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीपीसी) की बैठक 18 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। इस बैठक के बाद हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की जा सकती है। इसके साथ ही संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है।

टिकट की आस में, सक्रिय हुए नेता

भाजपा इस बार भी कोई जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं है। जिन विधायकों का काम कमजोर रहा है, उनका पत्ता कटेगा। पार्टी ऐसे नेताओं की जगह नए चेहरों को तवज्जो देगी। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, टिकट के बंटवारे से पहले ही नेता सक्रिय हो गए हैं। मौजूदा विधायक जहां लोगों के बीच अपने पांच सालों का रिपोर्ट कार्ड रख रहे हैं, वहीं दूसरे नेता भी हैं जो चुनाव लड़ने के दावेदारी के बीच विधायकों की नाकामयाबी बता रहे हैं। रामपुर में भाजपा नेता कौल नेगी ने मोर्चा संभाला हुआ है। वह पंचायतों में जाकर कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं। लोगों की समस्याएं सुनकर प्रशासन व सरकार के समक्ष रखकर उन्हें दूर करवा रहे हैं। रामपुर विस क्षेत्र से उन्हें टिकट मिलने की संभावना है। वहीं शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में जिला अध्यक्ष रवि मेहता काफी सक्रिय है। उनके शिमला ग्रामीण विस क्षेत्र में कई कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं।

हिमाचल में कब होगी वोटिंग, कब है मतगणना

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। सभी सीटों पर 12 नवंबर को एक साथ मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतगणना होगी। 12 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। अभी भाजपा सत्ता में हैं। इस बार भाजपा और कांग्रेस के साथ ही आम आदमी पार्टी भी मैदान में है।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन