Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

रांची में इंडिगो विमान की हार्ड लैंडिंग : Birsa Munda Airport के रनवे पर टकराया पिछला हिस्सा, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट का पिछला हिस्सा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकरा गया। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खराबी (Technical Fault) आ गई थी, जिसके बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए हार्ड लैंडिंग (Hard Landing) कराने का फैसला लिया।

यह विमान (Flight 6E-7361) भुवनेश्वर से रांची आ रहा था। फ्लाइट में कुल 56 यात्री सवार थे। अचानक लगे तेज झटके से विमान के अंदर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आई हैं, हालांकि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है।

उड़ान के दौरान ही सामने आई तकनीकी गड़बड़ी

जानकारी के मुताबिक, विमान ने शुक्रवार शाम करीब 7:55 बजे भुवनेश्वर से उड़ान भरी थी और इसे 8:30 बजे रांची एयरपोर्ट पर उतरना था। लैंडिंग से ठीक पहले पायलट को विमान में तकनीकी दिक्कत का अंदेशा हुआ। सुरक्षा को देखते हुए सामान्य लैंडिंग की जगह हार्ड लैंडिंग कराई गई, लेकिन इसी दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।

लैंडिंग के बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान को कंट्रोल में रखा और उसे एप्रन (Apron Area) तक सुरक्षित पहुंचाया गया। इसके बाद सभी यात्रियों को धीरे-धीरे बाहर निकाला गया।

विमान उड़ान के लिए असुरक्षित, किया गया ग्राउंडेड

घटना के बाद इंजीनियरों की टीम ने विमान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित नहीं माना गया। एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत ग्राउंडेड (Grounded) घोषित कर दिया।

विमान के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जिसकी विस्तृत तकनीकी जांच की जा रही है। फिलहाल विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई है।

अगली फ्लाइट रद्द, यात्रियों का फूटा गुस्सा

इस घटना का असर रांची से भुवनेश्वर जाने वाली इंडिगो की अगली उड़ान पर भी पड़ा। यह फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें देर रात तक एयरपोर्ट पर बैठाए रखा गया और सही जानकारी नहीं दी गई।

पहले बताया गया कि 6 से 7 घंटे बाद वैकल्पिक विमान (Alternate Aircraft) की व्यवस्था की जाएगी, लेकिन बाद में यह भी संभव नहीं हो सका। हालात बिगड़ते देख इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए होटल और भोजन की व्यवस्था की।

रांची से भुवनेश्वर जाने वाले कुल 77 यात्रियों को रात में ही ठहराया गया। शनिवार सुबह इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद एयरपोर्ट और एयरलाइंस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन