Logo
Breaking News Exclusive
USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे

: Russia Cancer Vaccine: रूस ने कैंसर की वैक्सीन बनाई, पुतिन सरकार ने कहा- 2025 से नागरिकों को मुफ्त लगाएंगे; यह सदी की सबसे बड़ी खोज

Russia Cancer Vaccine; Clinical Trials | Vladimir Putin: रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि हमने कैंसर की वैक्सीन बनाने में सफलता हासिल कर ली है। यह जानकारी रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के रेडियोलॉजी मेडिकल रिसर्च सेंटर के निदेशक आंद्रेई काप्रिन ने रेडियो पर दी। रूसी समाचार एजेंसी TASS के अनुसार, यह वैक्सीन अगले साल से रूस के नागरिकों को मुफ्त में लगाई जाएगी। निदेशक आंद्रेई ने कहा कि रूस ने कैंसर के खिलाफ अपनी mRNA वैक्सीन विकसित कर ली है। रूस की इस खोज को सदी की सबसे बड़ी खोज माना जा रहा है। वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल से पता चला है कि यह ट्यूमर के विकास को रोकने में मदद करती है। Russia Cancer Vaccine; Clinical Trials | Vladimir Putin: इस साल की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस कैंसर की वैक्सीन बनाने के बहुत करीब है। क्या है mRNA वैक्सीन mRNA या मैसेंजर-RNA इंसानों के जेनेटिक कोड का एक छोटा सा हिस्सा होता है, जो हमारी कोशिकाओं में प्रोटीन बनाता है। इसे आसान भाषा में ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब कोई वायरस या बैक्टीरिया हमारे शरीर पर हमला करता है, तो mRNA तकनीक हमारी कोशिकाओं को उस वायरस या बैक्टीरिया से लड़ने के लिए प्रोटीन बनाने का संदेश भेजती है। इससे हमारे इम्यून सिस्टम को जरूरी प्रोटीन मिलता है और हमारे शरीर में एंटीबॉडीज बनते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे पारंपरिक वैक्सीन के मुकाबले ज्यादा तेजी से वैक्सीन बनाई जा सकती है। इसके साथ ही यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है। कैंसर की यह वैक्सीन mRNA तकनीक पर आधारित पहली वैक्सीन है। भारत में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं को कैंसर Russia Cancer Vaccine; Clinical Trials | Vladimir Putin: भारत में 2022 में कैंसर के 14.13 लाख नए मामले सामने आए। इनमें से 7.22 लाख महिलाओं में कैंसर पाया गया, जबकि 6.91 लाख पुरुषों में। 2022 में 9.16 लाख मरीजों की कैंसर से मौत हो गई। भारत में 5 साल में 12% की दर से बढ़ेंगे कैंसर के मरीज भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) का अनुमान है कि 5 साल में देश में कैंसर के मरीज 12% की दर से बढ़ेंगे, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती कम उम्र में कैंसर का शिकार होना है। नेचर जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, हमारी जीवनशैली कम उम्र में कैंसर होने के सबसे बड़े कारणों में से एक है। Russia Cancer Vaccine; Clinical Trials | Vladimir Putin: ग्लोबल कैंसर ऑब्जर्वेटरी के आंकड़ों के अनुसार, स्तन, प्रोस्टेट और थायरॉयड कैंसर 50 वर्ष की आयु से पहले सबसे ज्यादा हो रहे हैं। भारत में स्तन, मुंह, गर्भाशय और फेफड़ों के कैंसर के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन