Logo
Breaking News Exclusive
ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार ATS ने स्लीपर सेल को पकड़ा, टारगेट किलिंग के लिए ब्रेनवॉश; अफगानिस्तान में सीक्रेट ट्रेनिंग की थी साजिश पुलिस ने 'पॉइंटर' भेजा, सिग्नल मिलते ही दी दबिश, महिला-दलाल समेत 3 गिरफ्तार, 3 लड़कियों का रेस्क्यू करीब 20 क्विंटल गांजा जब्त, ऊपर बोरियों में पाउडर भरा, नीचे छुपाया था नशा सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ग्वालियर स्थित आवास पर भी छापा डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, शव बोरे में भरकर श्मशान में दफनाया, गांव में दूसरी मौत से ऐसा खुला राज, जानिए वजह पास्टर बोला- शिव-विष्णु कुछ नहीं कर सकते, दो घूंट पानी बीमारी ठीक करेगा, मकान मालिक समेत गिरफ्तार विमान में सवार थे पूर्व CM भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम अरुण साव समेत कई दिग्गज, जानिए वजह गरियाबंद में पीट-पीटकर मार डाला, शवों को बोरे में भरा, जानिए कैसे धराए कातिल ? TI पर मारपीट और रिश्वत मांगने का आरोप, लाठी-डंडों और बेल्ट से पिटाई, जबरन लिखवाया झूठा बयान 50 लाख का 38 तोला सोना और स्कॉर्पियो जब्त, सूने मकानों को बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार

Salman Khan Birthday : 60वें जन्मदिन पर सितारों ने लुटाया प्यार, पुरानी तस्वीरें हुईं वायरल, फैंस को मिलेगा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का तोहफा

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर देर रात से ही जश्न का माहौल बना हुआ है। आधी रात को केक कटिंग से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ सिर्फ ‘भाईजान’ की चर्चा रही।

सलमान खान ने अपने करीबी दोस्तों और पैपराजी के साथ केक काटकर बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने उन्हें खास अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी।

शिल्पा शेट्टी, भाग्यश्री और शत्रुघ्न सिन्हा ने शेयर कीं यादें

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सलमान खान के साथ अपनी यंग एज की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। ये तस्वीरें फिल्म ‘शादी करके फंस गया यार’ के सेट की हैं। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा कि साल बढ़ते गए, लेकिन सलमान का जोश आज भी वही है। उन्होंने सलमान के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना की।

भाग्यश्री, जिन्होंने सलमान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से करियर की शुरुआत की थी, उन्होंने भी कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं। भाग्यश्री ने लिखा कि तब भी और अब भी दोस्ती वही है, दोस्ती के उसूल कभी नहीं बदलते।

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सलमान खान को पारिवारिक मित्र बताते हुए भावुक संदेश लिखा और उनके पूरे परिवार के लिए खुशहाली की कामना की।

सुनील शेट्टी बोले- दिल शोहरत से भी बड़ा

अभिनेता सुनील शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “उस इंसान को जन्मदिन मुबारक, जिसका दिल उसकी शोहरत से भी बड़ा है।” उन्होंने सलमान की दरियादिली और इंसानियत की जमकर तारीफ की।

इसके अलावा तजिंदर पाल सिंह बग्गा, अनिल शर्मा, अमाल मलिक, मुकेश ऋषि और कबीर खान समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने भी सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

फैंस को मिलेगा ‘बैटल ऑफ गलवान’ का तोहफा

सलमान खान के जन्मदिन पर फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी है। अभिनेता आज अपनी आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला वीडियो रिलीज करने वाले हैं। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान लद्दाख के गलवान घाटी में हुए सैन्य संघर्ष पर आधारित है। फिल्म से जुड़े पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं और अब फैंस टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन