Logo
Breaking News Exclusive
धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? गुस्साए ग्रामीणों ने बनाया बंधक, 500 पैकेट सरकारी खाद बारिश में भीगी स्ट्रोक पीड़ित को 17KM खटिया से ढोकर लाया गया, एंबुलेंस नहीं पहुंची, BMO 15 घंटे से बेखबर

: IND vs AUS: स्मिथ की फील्डिंग देख वापस लौट गए कोहली, वर्ल्ड कप की तरह रनआउट हो गए अक्षर पटेल, देखें वीडियो

News Desk / Wed, Mar 22, 2023


नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के चेपॉक में खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में शानदार फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर विराट कोहली और उनमें कंफ्यूजन के चलते रनआउट हुए। उन्हें स्टीव स्मिथ की शानदार थ्रो के बाद रनआउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। उनके आउट होने के बाद दो बल्लेबाजों के बीच हुए कंफ्यूजन पर सवाल उठ रहे हैं।

स्टीव स्मिथ की फील्डिंग देख वापस लौट गए कोहली

ये नजारा 29वें ओवर में देखने को मिला। मिचेल स्टार्क ने अक्षर पटेल को गेंद डाली तो बल्लेबाज ने फुल टॉस गेंद को मिडविकेट की ओर मोड़ दिया। इसके बाद वे तेजी से भागे, लेकिन विराट कोहली भागने की बजाय बॉल की दिशा को देखते रहे। जैसे ही विराट ने स्मिथ को डाइव लगाकर गेंद पकड़ते देखा, वे ठिठके और वापस नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर आ गए। विराट को वापस जाते देख लगभग उनके पास आ चुके अक्षर मरते क्या न करते…वे वापस अपने एंड की ओर भागे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

एलेक्स कैरी ने बिखेर डालीं गिल्लियां

स्टीव स्मिथ ने शानदार फील्डिंग की और बिना देखे बॉल को विकेटकीपर एलेक्स कैरी की ओर फेंक दिया। कैरी के पास बॉल आई तो वे इसे लेने तेजी से भागे और थ्रो पकड़ गिल्लियां बिखेर डालीं। अक्षर का ये विकेट देख फैंस निराश हो गए। उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले की याद आ गई। अक्षर उस दिन भी लगभग इसी तरह से आउट हुए थे। संयोग से उस मैच में भी कोहली ने शानदार पारी खेली थी। इस मैच में अक्षर के आउट होने के बाद विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी की और 54 रन बनाकर बड़ा योगदान दिया। कोहली ने अपने वनडे करियर की 65वीं हाफ सेंचुरी जमाई।

अक्षर पटेल के विकेट का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन