Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता गरियाबंद में यूथ कांग्रेस ने निकाली मशाल रैली, Education System की बदहाली पर साय सरकार को घेरा नहाते समय दलदल में फंसा पैर, बाहर नहीं निकल सका मासूम; तड़पकर थम गई सांसें, परिवार में पसरा मातम मौके पर ही मौत, छत्तीसगढ़ के युवक के साथ जा रही थी, बयानों में फंसा साथी तो पुलिस ने भेजा हवालात हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता

: यूरिक एसिड वालों के लिए ये पांच फल हैं रामबाण, रोजाना करें सेवन

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


Best fruits for Uric Acid: भागदौड़ भरे जीवन और बिगड़े खान-पान के कारण शरीर में कुछ ना कुछ परेशानी हो ही जाती है। इसमें यूरिक एसिड भी आता है।

बढ़ते यूरिक एसिड से ना जाने कितने लोग परेशान है और इसको कंट्रोल करने के लिए हजारों जतन करते हैं, लेकिन फिर भी ये कंट्रोल नहीं होता है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे फल लेकर आए हैं, जो नेचुरल तरीके से इसको कंट्रोल कर सकते है।

इन फलों को खाने से कंट्रोल होगा यूरिक एसिड

1. अनानस से होगा फायदा

शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने के लिए अनानस को डाइट में शामिल करें। इसमें मौजूद तत्व दर्द और सूजन को कम करने में प्रभावी होते हैं।

साथ ही इसमें ब्रोमेलेन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है। बहुत ज्यादा प्रोटीन रिच फूड आइटम्स भी ब्लड में अतिरिक्त यूरिक एसिड का निर्माण करते हैं। इसलिए ये यूरिक एसिड को कम करने के लिए फायदेमंद हो सकता है।

2. चेरीज से मिलेगी यूरिक एसिड को कम करने में मदद

बढ़ते यूरिक एसिड को कम करने के लिए चेरी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें एंथोसायन और एंटी इंफ्लेमटरी गुण पाए जाते हैं, जो दर्द के साथ सूजन भी कम करते हैं। साथ ही ये यूरिक एसिड को कम करने में मदद करता हैं।

3. केला भी कारगर

यह तो सभी जानते है कि केले में पौटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसलिए इससे यूरिक एसिड लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। केला अर्थराइटिस के मरीजों को तो रोजाना खाना चाहिए।

4. सेब भी फायदेमंद

यूरिक एसिड को कम करने के लिए सेब भी एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें मौजूद फाइबर यूरिक एसिड को कम करने का काम करता है। फाइबर की भरपूर मात्रा से पाचन संबंधी दिक्कतें दूर होती हैं। इसलिए ये भी एक बेहतर तरीका है, जिससे यूरिक एसिड कंट्रोल हो सकता है।

5. संतरा भी करेगा मदद

यूरिक एसिड को कम करने के लिए आप अपनी डाइट में संतरा भी शामिल कर सकते हैं। खट्टे फलों में विटामिन सी की अच्छी-खासी मात्रा होती है और ये शरीर के अंदर की गंदगी को भी दूर करते है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन