Logo
Breaking News Exclusive
बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद

: WPL 2023: एलिस पेरी-ऋचा घोष का तूफान, 6 ओवर में ठोक डाले 82 रन, देखें वीडियो

News Desk / Mon, Mar 13, 2023


नई दिल्ली: वुमंस प्रीमियर लीग (WPL 2023) में सबसे नीचे चल रही आरसीबी की बल्लेबाजों ने सोमवार को बड़ा धमाका किया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी RCB की कप्तान स्मृति मंधाना और सोफी डेवाइन जल्दी आउट हो गईं, लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और ऋचा घोष ने मिलकर ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेटप्रेमियों के रौंगटे खड़े हो गए। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लास्ट 6 ओवर में 82 रन ठोक डाले।

कूट डाले ताबड़तोड़ चौके-छक्के

14 ओवर तक आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 68 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद पेरी ने शिखा पांडे के एक ओवर में चौका-छक्का ठोक 12 रन कूट डाले। 16वें ओवर में एलिस केप्सी की पहली गेंद पर चौका, चौथी पर छक्का और छठी पर चौका ठोक ऋचा ने सनसनी मचा दी। अब बारी थी अगले ओवर की। 17 वें ओवर में पहली ही गेंद पर पेरी ने छक्का कूट डाला। इसके बाद तीसरी पर घोष ने छक्का ठोका, फिर छठी पर पेरी ने छक्का ठोक कैपिटल्स की गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

घोष ने 231 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से ठोके रन

18वें ओवर में पेरी ने एक छक्का कूटा तो वहीं घोष ने एक चौका और एक छक्का जड़ा। 19वें ओवर में शिखा पांडे ने अच्छी गेंदबाजी की और घोष को आउट कर दिया। 20वें ओवर में पेरी ने फिर एक छक्का ठोक अपनी टीम का स्कोर 150 रन पर पहुंचा दिया। पेरी ने 52 गेंदों में 4 चौके-5 छक्के ठोक नाबाद 67 रन की पारी खेली। वहीं ऋचा घोष ने 16 गेंदों में 3 चौके-3 छक्के ठोक 231 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 37 रन जड़े। अपने पहले चारों मैच हारकर वापसी करने आई आरसीबी की बल्लेबाजों की बैटिंग देख उसके फैंस खुशी से लबरेज हो गए।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन