Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: 3 महीने में खत्म हुआ PUBG का प्यार: प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड, शादी के लिए दिल्ली से आई थी लड़की

Madhya Pradesh Shivpuri PUBG love Lover couple suicide: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक नवविवाहित जोड़े का शव उनके कमरे में मिला। युवक का शव जमीन पर पड़ा था, वहीं युवती का शव फंदे से लटका हुआ था। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक का नाम विनोद जाटव है और उसकी उम्र 23 साल है। वहीं पत्नी का नाम अंजलि है, जो 21 साल की है। दोनों की प्रेम कहानी भी दिलचस्प रही, जहां ऑनलाइन PUBG गेम खेलते-खेलते दिल्ली की रहने वाली अंजलि को शिवपुरी के रहने वाले विनोद से प्यार हो गया। युवती दिल्ली से शिवपुरी पहुंच गई दोनों का प्यार इतना बढ़ गया कि अंजलि विनोद की तलाश में शिवपुरी पहुंच गई। फिर दोनों ने अपने माता-पिता के सामने प्यार और शादी की बात की। परिवार के लोग भी शादी के लिए राजी हो गए। करीब तीन महीने पहले दोनों की शादी हुई थी। PUBG की लत ने ली छात्र की जान: पिता ने खेलने से मना किया, तो बेटे ने पी लिया कीटनाशक ऐसे में दोनों के बीच अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी या फिर कोई और मामला है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार थाना खनियाधाना क्षेत्र के चमरौआ स्थित अपने आवास में दंपत्ति ने आत्महत्या की है। नहीं मिला सुसाइड नोट पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर थे। शुक्रवार सुबह जब वे नहीं जागे तो परिजनों ने उन्हें जगाने के लिए दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने खिड़की से झांका। परिजनों ने खिड़की से अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए, जहां उन्होंने देखा कि अंजली का शव फंदे से लटक रहा था और विनोद का शव जमीन पर पड़ा था। PUBG खेलते-खेलते हुआ प्यार: बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए 1250 किमी दूर से आ गई नाबालिग छात्रा, जानिए फिर क्या हुआ ? सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने टीआई के साथ पंचनामा बनवाया और गेट तोड़कर शव बरामद किया। खनियाधाना टीआई सुरेश शर्मा का कहना है कि मरने से पहले दीवार पर कुछ लिखा है, लेकिन क्या लिखा है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसके अलावा कमरे में कॉपी और पेन मिला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शादी के लिए लिया था कर्ज पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि विनोद ने शादी के लिए बाजार से ढाई लाख रुपए कर्ज लिया था। ग्रामीणों को आशंका है कि शायद कर्ज के तनाव के चलते उसने आत्महत्या कर ली और पति को मृत देखकर पत्नी ने भी फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन