Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: वाटरफॉल में डूबने से 2 दोस्तों की मौत: गहराई में नहा रहे थे 10 दोस्त, 2 लोगों को निगला पानी, 15 घंटे बाद मिली लाश

2 friends died due to drowning in Ranidahra Waterfall of Kawardha: कबीरधाम जिले के प्रसिद्ध रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से दो दोस्तों की मौत हो गई. 15 घंटे बाद दोनों के शव झरने से बाहर निकाले गए हैं. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक कवर्धा के 10 युवक शनिवार को पिकनिक मनाने रानीदहरा जलप्रपात गए थे. सभी लोग पानी में नहाने का आनंद ले रहे थे, इसी बीच राहुल ठाकुर (25) गहराई में चला गया और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए शुभम झारिया (25) भी गहराई में चला गया और वह भी डूब गया. बाकी साथियों ने घटना की जानकारी राहुल और शुभम के परिजनों और पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव अभियान चलाया, जिसे अंधेरे के कारण बंद करना पड़ा। रविवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव झरने से बाहर निकाले गए. एएसपी हरीश राठौड़ ने बताया कि कवर्धा के वार्ड नंबर-15 निवासी अजीत कुंभकार (25) अपने अन्य साथियों के साथ स्कॉर्पियो से पिकनिक मनाने रानीदहरा जलप्रपात गया था. कुछ साथी खाना खाकर नहाने के लिए नीचे उतरे थे, इसी बीच गहराई में जाने के कारण राहुल ठाकुर और शुभम झारिया डूबने लगे। बाकी साथियों ने गमछे और शर्ट की रस्सी बनाकर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके. उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. राहुल कवर्धा के देवांगन पारा और शुभम कवर्धा के मठपारा का रहने वाला था. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन