Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: एक दिन में डबल मर्डर: पहले युवक फिर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ लाश से सहमा इलाका, पुलिस के हाथ खाली

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक दिन में हत्या की दूसरी घटना सामने आई है. मंगलवार दोपहर एक बुजुर्ग का खून से लथपथ शव मिला है, उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किया गया है. मामला नेवाई थाना क्षेत्र का है. दोनों वारदातों में पुलिस के हाथ खाली हैं. जानकारी के अनुसार नेवई क्षेत्र में जवाहर उद्यान के पास वन क्षेत्र है. यहां बसपा समेत आसपास के इलाके का कचरा डंप किया जाता है. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग सुबह के समय ही इस इलाके में पहुंचे थे. जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. पुलिस को इस बात की जानकारी तब मिली जब दोपहर में आसपास के इलाकों से लोग इलाके में पहुंचे, उसने देखा कि वृद्ध के सिर से बहुत खून बह चुका था. पास में भी काफी खून पड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है. मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग की उम्र करीब 60 से 65 साल है. इससे पहले युवक का शव भिलाई-3 थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उसके घर में मिला था. दूसरे कमरे में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे, लेकिन हत्या होने के बाद भी परिजनों को भनक नहीं लगी. read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन