Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: 2 महिलाओं को जिंदा जलाकर मार डाला: 2 लोगों की हालत नाजुक, जानिए कातिलों ने क्यों दी खौफनाक मौत ?

2 people were burnt alive in Balodabazar: बलौदाबाजार जिले के भैंसापसरा गांव में एक घर में आग लगने से मां-बेटे की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने घर में आग लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी सदानंद कुमार ने मामले का खुलासा किया है. घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है.

2 people were burnt alive in Balodabazar: एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि भैंसा पसरा गांव में कमला साहू के परिवार में बेटा सोनू, बेटी रानू और पोती संध्या एक साथ रहते थे. उनके पड़ोस में करण बघेल उर्फ भुखऊ (23) और दौलत सोनवानी (26) रहते हैं। दोनों आदतन बदमाश हैं. दोनों युवक अक्सर साहू परिवार से विवाद करते थे। परिवार ने उन्हें गुंडागर्दी करने से मना किया, जिससे नाराज आरोपियों ने घर में आग लगा दी. आरोपी अक्सर परेशान करते थे 2 people were burnt alive in Balodabazar: साहू परिवार को परेशान करने के लिए करण और दौलत कभी घर के बाहर सूख रहे कपड़े फाड़ देते थे तो कभी गाली-गलौज करते थे। परिजनों ने दोनों आरोपियों को हंगामा करने, कपड़े फाड़ने और वहां बैठने से मना किया था. जिसके बाद दोनों उस वक्त तो वहां से चले गए, लेकिन उन्होंने बदला लेने का प्लान बना लिया. आग लगाकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया 2 people were burnt alive in Balodabazar: 24-25 फरवरी की दरम्यानी रात आरोपियों ने मौका देखकर घर में आग लगा दी और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया. आगजनी में कमला साहू (60 वर्ष) और बेटा सोनू साहू (28 वर्ष) जिंदा जल गये. कमला की बेटी रानू साहू (34 वर्ष) और पोती संध्या साहू (10 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गई हैं। दोनों को रायपुर में भर्ती कराया गया है। 2 people were burnt alive in Balodabazar: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था. घटना में घायल रानू साहू ने अपने बयान में पड़ोसी करण और दौलत सोनवानी का नाम लिया. उन्होंने बताया कि ये दोनों उनके परिवार से रंजिश रखते थे. घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ था. सबक सिखाने की धमकी दी 2 people were burnt alive in Balodabazar: रानू ने बताया कि आरोपी घर के बरामदे में झिल्ली और साड़ी फाड़ रहे थे। यह देखकर मां कमला ने उसे ऐसा करने से मना किया। जिसके बाद दोनों युवकों ने मारपीट शुरू कर दी और कमला को सबक सिखाने की धमकी देकर चले गए। बयान के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया और उनसे सख्ती से पूछताछ की. दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. इस मामले में मंत्री टंकराम वर्मा ने एसपी और कलेक्टर को जल्द जांच पूरी करने के निर्देश भी दिए थे. अब परिवार में बेटी और पोती ही बची हैं साहू परिवार में 4 सदस्य थे, जिनमें से मां-बेटे की मौत हो चुकी है. मृतक की बेटी रानू और उसकी बेटी संध्या ही बची हैं। रानू के पति उन्हें पहले ही छोड़ चुके हैं. वह पास में ही काम कर परिवार का भरण-पोषण करती थी। अब उन्हें और भी बुरे हालात का सामना करना पड़ रहा है, परिवार में कोई नहीं है. घायल मां-बेटी का इलाज रायपुर में चल रहा साहू परिवार बहुत गरीब है और परिवार में कोई नहीं है जो उनकी मदद कर सके। सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले युवक आगे आए और बलौदाबाजार जिला अस्पताल में उनकी देखभाल कर रहे थे, लेकिन वहां बर्न यूनिट नहीं होने के कारण मां-बेटी को रायपुर रेफर कर दिया गया। यह आगजनी 24-24 फरवरी की दरमियानी रात को हुई शनिवार 24-25 फरवरी की दरमियानी रात भैंसा पसरा गांव के एक घर में आग लग गई. इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मां-बेटे जिंदा जल गये. वहीं, एक महिला और उसकी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिस कच्चे मकान में आग लगी उसका दरवाजा बाहर से बंद था। इस कारण परिवार के लोग बाहर नहीं निकल सके। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया. 2 people were burnt alive in Balodabazar: आग बुझाने पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 12.30 बजे चीखने की आवाज सुनकर जब हम जलते हुए घर की ओर दौड़े तो घर का दरवाजा अंदर से हिल रहा था और उसे खोलने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन घर का दरवाजा बाहर से बंद था. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन