Logo
Breaking News Exclusive
BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी

: रायपुर में कांग्रेस का महाकुंभ: पवन खेड़ा बोले- हमें कोई डरा नहीं सकता, हमने अंग्रेजों को हराया है तो...

News Desk / Thu, Feb 23, 2023


कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा

कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें  राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस संचार विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने प्रेस ब्रीफिंग में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बीते दिनों दिल्ली में एयरपोर्ट पर अपनी गिरफ्तारी को लेकर कहा कि हमें कोई डरा नहीं सकता। हमने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है। जब हमें अंग्रजों से नहीं डरे, तो इनसे (बीजेपी) क्या डरेंगे। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार अमेरिका के आगे झुक जा रही है। इस वजह से क्योंकि वह विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है, लेकिन तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी कभी नहीं झुकी। गृहमंत्री अमित शाह पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुलेआम घूमते हैं, उन पर कई आरोप हैं पर उन्हें हवाई जहाज से नहीं उतरा जाता है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो कभी भी रात 8 बजे आकर कहते हैं कि आज रात से .... ।  

पीएम पर जोरदार हमला 
पीएम पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि आज बिना लड़े, एक कमजोर प्रधानमंत्री, एक कमजोर केंद्र सरकार और एक बहादुर सेना के होने के बावजूद हम अपनी सीमाओं की रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, 19 जून 2020 का वो काला दिन को हम कभी नहीं भूल सकते। जब भारत के पीएम मे चीन को क्लीनचिट दी कि भारत में कोई नहीं घुसा। इसे ढकने के लिए जयशंकर जी कोई भी बयान दे देते हैं, लेकिन उससे कुछ होने नहीं वाला। जयशंकर की यह टिप्पणी खेदजनक है कि 'चीन एक बड़ी अर्थव्यवस्था है, हम उनसे लड़ नहीं सकते।'


छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ 
उन्होंने छत्तीसगढ़ मॉडल की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का मॉडल पूरे  देश के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां की कई योजनाओं की केंद्र सरकार ने खुद तारीफ की है। पीएम मोदी ने खुद यहां की कई योजनाओ की तारीफ की है। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन