Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: मिशन 2023 के लिए क्या है बीजेपी-कांग्रेस का खास प्लान, टारगेट में हैं 65 फीसदी युवा वोटर्स

News Desk / Fri, Nov 18, 2022


रायपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के साथ-साथ मिशन 2023 को साधने के लिए बीजेपी और कांग्रेस अब सोशल मीडिया में भी एक्टिव हैं। प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक सोशल मीडिया की टीम की तैनाती करने की प्लानिंग दोनों ही पार्टी कर रही हैं। एक तरफ जहां बीजेपी 2200 पदाधिकारी और हजारों वालंटियर की तैनाती करने जा रही है। वहीं, कांग्रेस की रणनीति चुनाव से पहले 24 हजार बूथों में डिजिटल वारियर्स तैयार करने की है। छत्तीसगढ़ में दोनों ही पार्टी राज्य के 65 फीसदी युवा वोटर्स को अपने पक्ष में लाने की होड़ में लग गई हैं। जिसके लिए दोनों ही दलों ने युवा मोर्चा के नौजवानों को इसका दायित्व सौंपा है। 2023 के चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियां अपने डिजिटल प्लान पर काम कर रही हैं।

भारतीय जनता पार्टी चुनाव से पहले तक मंडल से लेकर प्रदेश स्तर पर 2200 पदाधिकारियों की टीम तैनात करेगी। साथ ही प्रदेश के सभी 90 विधानसभा में 21000 वालंटियर को मिशन 2023 के लिए जोड़ने की तैयारी में है। इतना ही नहीं पार्टी ने एक क्विक रिस्पांस टीम भी बनाई है जिससे विभिन्न जिलों के लगभग 50 लोग जुड़े हुए हैं। आने वाले समय में इस टीम में 1000 लोगों की नियुक्ति की योजना बनाई जा रही है। पार्टी की सोशल मीडिया टीम में 1600 पदाधिकारी तैनात हैं जबकि 6000 वॉलिंटियर्स जुड़े हुए हैं।

कांग्रेस का आईटी सेल भी एक्टिव
वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस आईटी सेल चुनाव तक 24000 बूथों में डिजिटल वारियर्स तैनात करने की तैयारी में लग गई है। वर्तमान में प्रदेश में 500 से अधिक पदाधिकारी लोकसभा-विधानसभा और जिला स्तर में नियुक्त किए गए हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अपने वॉल्यूम को पार्टी कार्यालय से अलग किसी स्थान पर बनाया है। जिसमें प्रोफेशनल लोगों को हायर किया जा रहा है। इतना ही नहीं कांग्रेस आईटी सेल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन 50 से अधिक पोस्ट करवा रही है। जबकि बीजेपी आईटी सेल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन 20 से 25 पोस्ट ही कर रही है।
इसे भी पढ़ें-
बीजेपी ने मिशन 2023 के लिए एमपी में लांच किया 'अपना प्लान', 65 हजार बूथों पर युवाओं को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म किसके कितने फॉलोअर्स
हालांकि दोनों ही पार्टी सोशल मीडिया में मजबूती से आगे बढ़ रही है लेकिन बीजेपी, फेसबुक में कांग्रेस से फॉलोअर्स के मामले में काफी आगे है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक की बात करें तो बीजेपी के 9.32 लाख फॉलोअर्स तो कांग्रेस के 1.60 लाख हैं। वहीं, ट्विटर में कांग्रेस पार्टी फॉलोअर्स के मामले में भाजपा से आगे है। बीजेपी के 1.40 लाख हैं तो कांग्रेस के 2.39 लाख फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम की बात करें तो बीजेपी के 1.2 लाख फॉलोअर्स है तो कांग्रेस के 51 हजार।

उपचुनाव पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर
बीजेपी और कांग्रेस सोशल मीडिया के माध्यम से मुद्दा बनाती हैं। कांग्रेस राज्य सरकार की योजना का फोटो-वीडियो पोस्ट करना, कला संस्कृति तीज त्यौहार व कांग्रेस सरकार की कामकाज से संबंधित पोस्ट करना शामिल है। वहीं, बीजेपी राज्य सरकार की विफलताओं से संबंधित पोस्ट, अपराध बेरोजगारी महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों के आंकड़े को लेकर सवाल उठाने वाले पोस्ट, भाजपा के पिछले 15 साल के कामकाज से संबंधित पोस्ट, केंद्र की योजनाओं से लोगों को मिल रहे लाभ से संबंधित पोस्ट और केंद्र की योजनाओं को लागू करने में राज्य सरकार की नाकामियों से जुड़े हुए पोस्ट किए जाते हैं। हालांकि भानुप्रतापपुर में बीजेपी-कांग्रेस दोनों का ही फोकस है।

रिपोर्ट- रोहित बर्मन


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन