Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कांकेर में नक्सलियों का उत्पात: मोबाइल टावर और बम में लगाई आग, 22 नवंबर को बुलाया बस्तर बंद

News Desk / Mon, Nov 21, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ के कांकेर जिले में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने जिले के अलग-अलग इलाकों में घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाने की कोशिश की है। नक्सलियों ने पखांजुर में एक मोबाइल टावर में आग लगा दी वहीं, कोयलीबेड़ा क्षेत्र में एक यात्री बस को आग के हवाले कर दिया। हालांकि बड़ी बात ये थी कि उस बस पर कोई सवार नहीं था। कांकेर नारायणपुर मार्ग पर पेड़ गिराकर रास्ते को बंद कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कांकेर आमाबेड़ा मार्ग में भी बड़ी संख्या में पेड़ गिराए गए हैं। नक्सलियो ने बड़ी संख्या में बैनर और पर्चे फेंक कर 22 नवंबर को उत्तर बस्तर में बंद बुलाया है। नक्सलियों ने 31 अक्टूबर को नक्सल लीडर दर्शन पड्डा और जागेश सलाम को झूठे मुठभेड़ में मारने का आरोप पुलिस पर लगाते हुए हंगामा किया है। नक्सलियों के द्वारा जिले के अलग-अलग इलाकों में उत्पात मचाने से लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने तेज किया सर्च अभियान
वहीं, पुलिस ने भी सर्च अभियान तेज कर दिया है। आमाबेड़ा मार्ग पर पुलिस पार्टी घटना स्थल पहुंची और सड़के पर गिरे पेड़ों को हटाकर फिर से रास्ता खुलवाया है। वहीं, नारायणपुर मार्ग में भी पुलिस टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें-
रेप के आरोप में NUSI का प्रदेश महासचिव गिरफ्तार: जंगल में छात्रा से किया दुष्कर्म, उपचुनाव में मिली थी जिम्मेदारी

टावर जलने से नेटवर्क बंद
नक्सलियों ने कोयलीबेड़ा स्थित जिराम तराई में मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में मोबाइल नेटवर्क बंद हो गया है। नक्सलियों ने रविवार रात अंतागढ़ विधानसभा के विभिन्न क्षेत्र में जमकर उत्पात मचा रहे हैं। बताया जा रहा कि नक्सलियों ने ग्रामीणों से अपील की है कि वो दर्शन पड्डा और जागेश सलाम की झूठे मुठभेड़ के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन को समर्थन दें।

रिपोर्ट- सोमेश पटेल


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन