Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Bhanupratappur By-Election: कांकेर में झारखंड पुलिस की छापेमारी, बीजेपी कैंडिडेट ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ी

News Desk / Mon, Nov 28, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माना जा रहा है कि पुलिस उ्हें गिरफ्तार कर सकती है। झारखंड पुलिस के रायपुर पहुंचने के बाद सियासत तेज हो गई है। दरअसल रेप और पॉक्सो एक्ट के मामले में सोमवार सुबह झारखंड पुलिस की 6 सदस्यीय टीम रायपुर पहुंची है। छत्तीसगढ़ पुलिस के सहयोग से झारखंड पुलिस कांकेर में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी निलंबित सिपाही केशव सिन्हा के चारामा ब्लॉक स्थिति गांव में दबिश दी है। बता दें कि बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ भी मामले में कार्रवाई हो सकती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मरकाम ने हाल ही में आरोप लगाया था कि बीजेपी उम्मीदवार के खिलाफ 15 मई, 2019 को झारखंड के जमशेदपुर के टेल्‍को थाने में नाबालिग से दुष्‍कर्म और पाक्‍सो एक्‍ट में एक एफआइआर दर्ज हुई है। इसमें पांच लोग नामजद आरोपी बनाए गए थे। पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। उसके बाद जो चालान पेश हुआ, उसमें पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम का भी नाम शामिल है।

नामांकन रद्द करने की मांग
कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर से बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनका नामांकन को रद्द करने की मांग की थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम झारखंड में पॉक्सो एक्ट में अपराधी हैं। प्रकरण की विवेचना के दौरान उन्हें आरोपी बनाया गया है। पूरे मामले में नाबालिग बच्ची से बलात्कार और उसे देह व्यापार में धकेलने की धाराएं लगी हैं।

मरकाम के आरोप के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा था 15 साल की बच्ची के बलात्कार और देह व्यापार में धकेले जाने के मामले के एक अभियुक्त ब्रह्मानंद नेताम को बीजेपी ने भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। बीजेपी प्रत्याशी ने झारखंड में पाक्सो एक्ट में दर्ज अपराध को निर्वाचन शपथ-पत्र में किसके कहने पर छिपाया?
इसे भी पढ़ें-
कांग्रेस का आरोप- ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ दर्ज है रेप केस, बीजेपी बोली- हमारे उम्मीदवार की छवि से डर गई है सरकार

बीजेपी ने किया था पलटवार
इन आरोपों पर पूर्व मंत्री और भानुप्रतापपुर उपचुनाव के विधानसभा प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा था- कांग्रेस को भानुप्रतापपुर में हार का डर है। इसी वजह से ये झारखंड सरकार के साथ मिलकर षड्यंत्र कर रहे हैं। उन्‍होंने मोहन मरकाम से पूछा कि वे बताएं कि ब्रह्मानंद नेताम कब झारखंड के जमशेदपुर गए, कभी वहां की पुलिस यहां नहीं आई। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, हम इस झूठे आरोप की शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे। साथ ही कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष मोहन मरकाम पर मानहानि का मुकदमा भी करेंगे।

रिपोर्ट- सोमेश पटेल


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन