Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: ब्रह्मानंद नेताम की बढ़ी मुश्किलें, मरकाम ने कहा- बलात्कारी का साथ देकर कानून को चुनौती दे रही है बीजेपी

News Desk / Mon, Nov 28, 2022


रायपुर: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा यह दुर्भाग्यजनक है कि देश में सरकार चलाने वाले दल के नेता कानून का मजाक उड़ाते हुए एक अपराधी के पक्ष में लामबंध होकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के पक्ष में खड़े हैं। बीजेपी का रवैया गैरकानूनी, अतिवादी और कानून और संविधान का माखौल उड़ाने वाला है। झारखंड पुलिस को अपराधी ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी के लिये आने की खबरों पर बीजेपी ने जो बौखलाहट दिखाई है वह अनैतिक और असंवैधानिक है। एक अपराधी को बचाने के लिये जिस प्रकार से बीजेपी लामबंद हुई है, इससे पार्टी का वास्तविक चरित्र को दिखाता है।

उन्होंने कहा- ब्रह्मानंद नेताम के ऊपर में 15 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार के आरोप है। एक मासूम बच्ची को जबरिया देह व्यापार में धकेलने के आरोप है। उनके खिलाफ तमाम धाराओं के तहत के अलावा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हैं। ऐसे अपराधी को पुलिस के हवाले स्वयं करने की जगह बीजेपी अपनी पार्टी के उस नेताको पुलिस से बचाने की कोशिश कर रही है।

बचाने वालों पर भी दर्ज हो मुकदमा
मोहन मरकाम ने कहा- ऐसा दल जो देश की सरकार चला रही है। एक ऐसा दल जिसके पास भारत की संघीय व्यवस्था को संभालने की जवाबदारी है उस दल के नेता एक अपराधी के बचाव में देश के कानून का मखौल उड़ा रहे हैं। महिलाओं के इज्जत को तार-तार करने वाले और बच्चियों के इज्जत को तार-तार करने वाले बलात्कारी के पक्ष में बीजेपी खड़ी है। नारेबाजी कर रही है, ये तो बेशर्मी की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती है अपराधी के बचाव में बयानबाजी, उसे छिपाने तथा अपराधी को संरक्षण देने के आरोप में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

जब दर्ज हुआ केस तब थी बीजेपी की सरकार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि ब्रह्मानंद के खिलाफ जब एफआईआर दर्ज किया गया था तब झारखंड में भाजपा की सरकार थी और भाजपा के नेता रघुवर दास मुख्यमंत्री थे। आरोपी भाजपा का पूर्व विधायक हैं। प्रभावशाली नेता है इसलिए भाजपा ने अपने नेता को बचाने के लिये उस समय गिरफ्तारी नहीं किया। जबकि पीड़िता के बयान के आधार पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि अपने पूर्व विधायक को बचाने के लिये किन नेताओं ने तत्कालीन रघुवर दास की सरकार पर दबाव बनाया था?
इसे भी पढ़ें-
Bhanupratappur By-Election: कांकेर में झारखंड पुलिस की छापेमारी, बीजेपी कैंडिडेट ब्रह्मानंद नेताम की मुश्किलें बढ़ी

क्या है मामला
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हाल ही में कहा था कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड के जमशेदपुर के थाना टेल्को में रेप की शिकायत दर्ज है। अब इस मामले में कार्रवाई करने के लिए झारखंड की पुलिस कांकेर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन