Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: नाबालिग ने मोबाइल पर घंटों पॉर्न देखा फिर पड़ोस की 10 साल की बच्ची को रेप के बाद मार डाला, सुसाइड का रूप देने की भी की कोशिश

News Desk / Tue, Nov 29, 2022


बेमेतरा: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh News) के बेमेतरा में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय युवक ने घंटों पोर्न देखा और फिर पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया और उसका गला घोंट दिया। उसने वारदात को तब अंजाम दिया, जब उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। आरोपी छत के रास्ते उसके घर में घुस गया था। जांचकर्ताओं ने कहा कहा कि बच्ची की हत्या के बाद उसे बांस में लटका दिया। इससे वह रेप की घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने तुरंत उसके चाल को भांप लिया है क्योंकि छोटी बच्ची गांठ बांधने के लिए इतनी ऊंचाई तक नहीं पहुंच सकती थी।


यह घटना 26 नवंबर को रायपुर से 90 किमी दूर एक गांव में घटी है। आरोपी किशोर को सोमवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ रेप और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही उसे दुर्ग जिले के एक रिमांड होम में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, माता-पिता को जब इस भयानक घटना के बारे में पता चला तो वह काम से वापस लौटकर आए। सदमे में परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने मौके का मुआयना किया और शव को कब्जे को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट था कि बच्ची का यौन उत्पीड़न किया गया है। साथ ही उसका वीडियो बनाया गया था। शुरुआत में इस मामले की जांच एक अंधे केस के रूप में हुई क्योंकि तत्काल कोई संदिग्ध नहीं था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने स्थानीय निवासियों से पूछताछ शुरू की, जिनमें से कई ने पड़ोस में एक 17 वर्षीय लड़के की ओर इशारा करना शुरू किया। पुलिस ने कहा कि उसे जब पूछताछ के लिए लाया गया तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि उसने अपने बयान में स्वीकार किया है कि बच्ची से रेप के बाद उसने मारने का प्लान बनाया था। उसके डर था कि पीड़िता ने उसका नाम पुलिस को कहीं बता न दे। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने अपने ही डंडे से उसका गला घोंटने और फिर उसके साथ शव को लटकाने की बात स्वीकार की है। उसने बच्ची के शव के बगल में बड़े करीने से एक कुर्सी रख दी ताकि यह दिखा सके कि खेलते-खेलते गलती से उसने फांसी लगा लगी।

पुलिस ने कहा कि पीड़िता घर पर एक साल के भाई के देखभाल के लिए थी। उसकी हत्या के बाद आरोपी ने बच्चे को फर्श पर लिटा दिया ताकि उसके रोने की आवाज पड़ोसियों को सुनाई दे।

जांच कर रहे अधिकारियों ने कहा कि वह छत के रास्ते अपने घर से भाग गया ताकि चोरी के कोई स्पष्ट संकेत न दिखें और फिर सड़क पर निकल गया। इसके बाद उसने वहां भीड़ इकट्ठा करना शुरू कर दिया जो कि बंद घर में चिल्ला रहा था। बच्चे को लेकर चिंतित पड़ोसी अंदर घुसे और मृत बच्चे को देखा। अपने बयान में किशोर ने कहा था कि वह पोर्न का आदी है। रेप और मर्डर से पहले उसने यह देखा था।

इसे भी पढ़ें
Bihar Crime : कैमूर में 4 लोगों ने किया नाबालिग से गैंगरेप, उसके बाद हेडमास्टर ने भी लूटी अस्मत


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन