Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: पहली बार रायपुर में होगा कांग्रेस का 85वां महाअधिवेशन, छत्तीसगढ़ के चयन के पीछे ये हैं राजनीतिक कारण

News Desk / Mon, Dec 5, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीतियों बना रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में अपने 85वें महाधिवेशन का आयोजन करने जा रही है। कांग्रेस शासित राज्य छत्तीसगढ़ में फरवरी 2023 में कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस दिन दिवसीय अधिवेशन के आयोजन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहमति दे दी है। दरअसल, सोमवार को दिल्ली में आयोजित स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में यह फैसला लिया गया कि इस बार आयोजन छत्तीसगढ़ में किया जाएगा। यह पहली बार है जब कांग्रेस का अधिवेशन राज्य में किया जाएगा। राज्य को महाधिवेशन की मेजबानी मिलने पर सीएम भूपेश बघेल ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन होगा।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित कर पार्टी एक साथ कई मुद्दों को साधना चाहती है। दरअसल, अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है। इन चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ कई राज्यों पर फोकस करना चाहती है।

कई राज्यों के आदिवासी वोटर्स पर फोकस
जानकारों का कहना है कि महाधिवेशन के लिए सोच समझकर रायपुर का सिलेक्शन किया गया है। राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आदिवासी वोटर्स को साधने की कोशिश में हैं। इसके लिए वो लगातार आदिवासी वोटर्स पर फोकस कर रहे हैं। अगल साल छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में भी चुनाव हैं। इन्हें देखते हुए छत्तीसगढ़ का सिलेक्शन किया गया है। अगर छत्तीसगढ़ में अधिवेशन आयोजित किया जाता है तो इसका असर पड़ोसी राज्यों में भी पड़ेगा। इसी वजह से अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना गया है।
इसे भी पढ़ें-
'IPL की तरह छत्तीसगढ़ में हो रही है कलेक्टरों की नीलामी', कांग्रेस सरकार पर रमन सिंह का सनसनीखेज आरोप

सीएम ने जताई खुशी
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा- मुझे बताते हुए खुशी है कि स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन रायपुर में फरवरी माह में होगा। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण पल होगा। बता दें कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित करीब 10 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन