Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: कवासी लकमा ने कहा- राज्यपाल सच्ची आदिवासी हैं तो आरक्षण बिल पर करें साइन, जानें कहां फंसा है मामला

News Desk / Wed, Dec 21, 2022


रायपुर: छत्तीसगढ़ में आरक्षण बिल इन दिनों राजनीति का बड़ा विषय बन गया है। इस बिल को लेकर सरकार अब राजभवन पर तीखे बोल बोल रही है। मुख्यमंत्री के बयान के बाद अब छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कावासी लखमा ने सीधे तौर पर राज्यपाल पर हमला बोला है। जगदलपुर में लकमा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राज्यपाल RSS और बीजेपी की राजनीति में फंस गई है। मंत्री ने कहा कि राज्यपाल, राजनीतिक माया जाल में फंस गई हैं। दरअसल, आरक्षण विधेयक पर अभी तक राज्यपाल ने साइन नहीं किए हैं जिसे लेकर प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है।

कावासी लखमा ने कहा- राज्यपाल अनुसुइया उइके आरएसएस और बीजेपी की राजनीति में नाच रही हैं वे राजनीतिक मायाजाल में पूरी तरह से फंस चुकी हैं। आर एस एस और बीजेपी ने उन्हें फंसा दिया है।

क्यों नहीं कर रही हैं दस्तखत
कवासी लकमा ने कहा कि लोकसभा में अगर कोई बिल पास होता है तो उस पर राष्ट्रपति हस्ताक्षर करते हैं। विधानसभा में जो बिल पास हुआ है उसको लेकर राज्यपाल अब तक दस्तखत क्यों नहीं कर रही हैं। राज्यपाल आरक्षण बिल की फाइल को लेकर क्यों प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के पास जा रही हैं। लकमा ने कहा कि मुझे राजनीति करते हुए आज 24 साल पूरे हो गए हैं। मैं लगातार विधायक हूं।

मैंने अपने राजनीतिक कार्य में आज तक ऐसा नहीं देखा है। भाजपा और RSS के इशारों पर राज्यपाल नाच रही हैं। इतना ही नहीं कावासी लखमा ने राज्यपाल को लेकर यह कहा कि अगर सच्ची आदिवासी हैं तो आरक्षण बिल पर अपने दस्तखत करें।
इसे भी पढे़ं-
आरक्षण पर सियासत: भूपेश बघेल ने कहा- बीजेपी के हाथों की कठपुतली बने राजभवन के अधिकारी

1 दिसंबर को पास हुआ था विधेयक
छत्तीसगढ़ विधानसभा में 1 दिसंबर को आरक्षण विधेयक सर्वसम्मति से पास हुआ था। छत्तीसगढ़ में अब अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 13 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। विधेयक को राज्यपाल के पास साइन के लिए भेजा गया है। लेकिन अभी तक राज्यपाल ने इस विधेयक पर साइन नहीं किए हैं। राज्यपाल के साइन होते ही राज्य में यह आरक्षण प्रक्रिया लागू हो जाएगी।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन