Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: कलेक्टर साहब ! मेरी शादी करवाओ: जनदर्शन में फरियाद लेकर पहुंचा युवक, DPO बोले- शादी तो करा दें, लेकिन कहता है कि लड़की भी ढूंढ कर लाओ

दुर्ग। कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे के जन दर्शन में मंगलवार को एक ऐसा मामला पहुंचा जिसे अधिकारी चाहकर भी हल नहीं कर पा रहे हैं। यहां 39 साल का एक युवक पहुंचा और कलेक्टर के सामने मांग रखी कि उसकी शादी करवाएं। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) विपिन जैन से कहा कि युवक की शादी कराओ। इस पर डीपीओ ने कहा कि सर शादी तो करा दें, लेकिन ये कहता है कि उसके लिए लड़की भी खोजकर लाओ। भला अब इसके लिए लड़की कहां से खोजकर लाई जाए।

दुर्ग जिले के बोरसी क्षेत्र निवासी एक युवक मंगलवार को कलेक्ट्रेट जन दर्शन में अपनी शादी की मांग को लेकर पहुंचा था। उसने आवेदन में लिखा कि उसकी शादी मुख्यमंत्री विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह में करा दी जाए। कलेक्टर ने डीपीओ से कहा कि इस बार के आयोजन में उसकी शादी क्यों नहीं करवा दे रहे हो।

इस पर डीपीओ ने कहा कि शादी कराने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन युवक का कहना है उसके लिए लड़की भी खोजकर लाओ। ऐसे में भला अब इसके लिए लड़की कहां से खोजकर लाओ। जब कलेक्टर ने पूरा मामला समझा तो वह हंस पड़े। उन्होंने युवक से कहा कि वह उसकी शादी तो करा सकते हैं, लेकिन उसे अपने लिए लड़की तो खोजकर लानी पड़ेगी।

दूसरी बार पहुंचा था आवेदन लेकर

बताया जा रहा है कि युवक अपनी शादी को लेकर कई सालों से परेशान है, लेकिन उसे कोई योग्य कन्या नहीं मिल पा रही है। इसीलिए उसने अपनी शादी के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। यह पहली बार नहीं है जब युवक ने इस तरह का आवेदन दिया है। इससे पहले भी वह इस सबंध में आवेदन दे चुका है।

अन्य आवेदनों का भी हुआ निराकरण

जनदर्शन के दौरान जिले भर से काफी लोग अपनी-अपनी समस्या को लेकर पहुंचे। कोई पेंशन की समस्या को लेकर पहुंचा था तो कई बैंक धोखाधड़ी के मामले को लेकर। कलेक्टर ने सभी की समस्या को एक-एक कर सुना और उसके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन