Logo
Breaking News Exclusive
4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

: नशा मुक्त समाज निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका से कराया अवगत

News Desk / Wed, Oct 12, 2022


अंबिकापुर। सरगुजा जिले के स्कूल,कालेजों में पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में सरगुजा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के अलावा अभिव्यक्ति एप के संबंध में भी जानकारी दी जा रही है।

यातायात नियमों का पालन करने समझाइश देने के अलावा साइबर ठगी से बचाव के लिए विद्यार्थियों को भी जागरूक किया जा रहा है।विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान कर पुलिस शहर की व्यवस्था में सहयोग करने का आग्रह भी कर रही है।छात्र-छात्राओं को जागरूक कर नशा मुक्त शहर के निर्माण में योगदान देने प्रोत्साहित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा भावना गुप्ता के निर्देश पर सरगुजा जिले मे सभी स्कूल, कालेजों में छात्र-छात्राओं को सरगुजा पुलिस के नशा उन्मूलन के तहत विशेष अभियान की जानकारी देकर विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर उस अनुरूप सफलता के लिए प्रयास करने प्रेरित किया जा रहा है इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन के नेतृत्व मे दशमेश स्कूल के छात्र छात्राओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम मे उप पुलिस अधीक्षक एसएस पैकरा द्वारा स्कूली छात्र - छात्राओं को सरगुजा जिले की मुहिम अभिव्यक्ति एप और विशेष अभियान नवा बिहान के संबंध में अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भी समय के साथ जागरूक होने की जरूरत है हमें ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों को परेशानी हो।कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराध संबंधी जानकारियों से बच्चों को अवगत कराया गया।वर्तमान समय में हो रहे आनलाइन ठगी, इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सेक्सटार्शन से बचने के उपाय एवं आनलाइन राशि अंतरण करते समय समय-समय पर सरगुजा पुलिस द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने और विभिन्ना सावधानिया बरतने हेतु जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ पुलिस के महिला सुरक्षा संबंधी अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारियां दी गई एवं छात्र- छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में अभिव्यक्ति एप डाउनलोड कर अपने एवं अपने परिजनों को आपातकालीन स्थिति से बचने एवं उसका निदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Posted By:

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन