Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: Bijapur: ED की कार्रवाई से नाराज कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

News Desk / Tue, Feb 21, 2023


कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर की नारेबाजी।

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने जमकर की नारेबाजी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस नेताओं के घर और दफ्तर में ईडी की कार्रवाई के बाद से प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया है। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनैतिक द्वेष से प्रेरित बताते हुए केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी की।

बुधवार को यहां जिला कांग्रेस कमेटी की अगुवाई  में भाजपा के इशारे पर काम कर रही ईडी और आईटी विभाग द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर राजनैतिक द्वेष पूर्वक छापामार कार्रवाई के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के ख़िलाफ़ जंगी प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर ईडी और आईटी विभागों के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। इस दौरान जब-जब मोदी डरता है ईडी को आगे करता है, का नारा प्रदर्शन में छाया रहा। 

कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से भाजपा कार्यालय तक रैली निकाली। भाजपा कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों और उद्योगपति मित्रों की सरकार है। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा और मोदी सरकार को गरीब, युवा, आदिवासी और किसान विरोधी बताया।  

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी और ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने एक सुर में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सभी मामलों में विफल है चाहे किसानों की आय दोगुनी करने की बात हो, महंगाई कम करने की बात हो,चाहे युवाओं को रोजगार देने की बात हो सभी क्षेत्रों में भाजपा और मोदी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है और देश की पूरी सम्पत्ति को अडानी को दिया जा रहा है। एसबीआई और एलआईसी में किये गये घोटाले को छिपाने व लोगो का ध्यान भटकाने के लिये जानबूझकर विपक्षी दलों पर ईडी सीबीआई, आईटी का दुरुपयोग मोदी सरकार और भाजपा कर रही है, ईडी, सीबीआई और आईटी जैसे संस्थान आज भाजपा की बी-टीम बन गई है।

 
धरना प्रदर्शन के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, कृषक कल्याण परिषद सदस्य बसन्त राव ताटी, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे, युवा आयोग सदस्य प्रवीण डोंगरे, नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,  विधायक प्रतिनिधि सुरेन्द चापा, ज़िला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री सुखदेव नाग,  युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एजाज खान, महिला कांग्रेस, जिला पंचायत के प्रतिनिधि, जनपद के प्रतिनिधि, नगर पालिका के प्रतिनिधि, नगर पंचायत के प्रतिनिधि, सभी ब्लाक कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन