Logo
Breaking News Exclusive
मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

: Baloda Bazar: स्वीकृत कार्य शुरू नहीं हुए तो करें निरस्त, समीक्षा बैठक में कलेक्टर बोले- निर्माण में लाएं तेजी

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक।

बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने निर्माण कार्यों की ली समीक्षा बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में जिला खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर बंसल ने और तेज गति के साथ काम कराकर इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी एसडीएम को कार्यों की भौतिक सत्यापन एवं जांचकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि पूर्व में इस मद से स्वीकृत जो कार्य अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। उनका निरस्तीकरण के लिए सूची बनाकर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। कलेक्टर  बंसल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मैराथन बैठक लेकर खनिज न्यास निधि के कामों की विभागवार स्वीकृत एक-एक कामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से पूर्ण हो चुके, प्रगतिरत और अप्रारंभ कामों की अलग-अलग सूची प्रस्तुत करने को कहा है। 

बंसल ने कहा कि जो काम पूर्ण हो चुके हैं, उनकी उपयोगिता प्रमाण पत्र भी भेजा जाए। प्रगतिरत कामों में दूसरी किश्त की राशि तभी जारी की जाएगी जब प्रगतिरत कामों की वर्तमान प्रगति की फोटो के साथ मांग पत्र दिए जाए। इसके साथ ही अधिकारी अपने विभाग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निरंतर मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला कार्यालय के डीएमएफ प्रभारी डिप्टी कलेक्टर  नरेन्द्र बंजारा को भी इनमें से कुछ कामों का स्थल निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। 

बैठक में  बंजारा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में डीएमएफ फण्ड से जिले में लगभग 116 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई है। अधिकांश काम स्कूल शिक्षा, आरईएस,लोक निर्माण विभाग, जनपद पंचायत, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य विभाग,आदिम जाति कल्याण विभाग,कृषि एवं इससे संबद्ध विभागों के शामिल हैं। उक्त बैठक में सभी सडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ, विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी गण उपस्थित थे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन