Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

फरसा से गला काटने का LIVE VIDEO : भतीजे के वार करते ही जमीन पर गिरा चाचा, थाने पहुंचकर बोला- मैंने उसे मार-डाला

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 6 इंच जमीन के लिए भतीजे ने फरसे से चाचा का गला काट दिया। गितकेरा गांव में 2 भाइयों के बीच घर बनाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों भाई का घर अगल-बगल में है। बड़ा भाई घर बनवा रहा था। आरोप है कि उन्होंने छोटे भाई के घर की 6 इंच जमीन पर कब्जा कर लिया था।

बंटवारे को लेकर दोनों परिवार में पिछले 10 सालों से विवाद था। इसी बात को लेकर 15 जनवरी को फिर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हुआ, मारपीट भी हुई थी। थोड़ी देर बाद आरोपी भतीजा यशवंत यादव (38) पूजा घर में रखा फरसा लेकर दौड़ते-दौड़ते आया और चाचा नारायण यादव (45) पर हमला कर दिया।

वारदात का लाइव वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। चाचा को मारने के बाद भतीजे ने थाने पहुंचकर सरेंडर भी कर दिया। मामला पलारी थाना क्षेत्र के का है।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

भतीजा यशवंत यादव पूजा घर में रखा फरसा लेकर दौड़ते-दौड़ते आया।

भतीजे ने फरसे से सीधे चाचा के गले पर वार कर दिया।

वारदात देख परिवार के अन्य सदस्य रोने लगे। एक ने आरोपी को पकड़ा।

भाईयों के बीच था जमीन विवाद

पुलिस के अनुसार ग्राम गितकेरा में 2 भाइयों का परिवार अगल-बगल रहता है। पेशे से दोनों परिवार खेती मजदूरी करता है। दोनों की जमीन आस-पास ही थी। दोनों की पैतृक जमीन है, जिसके बंटवारे को लेकर 10 साल से विवाद है।

आरोपी यशवंत के पिता (जो नारायण के भाई हैं) वे अपना घर बना रहे हैं। मृतक नारायण यादव के पिता का आरोप है कि नारायण ने लगभग 5-6 इंच जमीन पर कब्जा कर लिया। इसी के लिए दोनों के बीच मारपीट हुई।

विवाद में दोनों के परिवार वाले भी शामिल हो गए। यह विवाद पहले थाने और फिर कोर्ट तक पहुंच गया था। 15 जनवरी को गितकेरा गांव के चौक में जब नारायण यादव अपने परिवार के साथ खड़े थे, तभी भतीजे ने फरसे से उनका गला काट दिया।

जमीन विवाद में फरसा से गला काटकर चाचा की हत्या।

गुस्से में घर भागा, फरसा लेकर आया फिर काटा गला

CCTV वीडियो में देखा जा सकता है कि इसी दौरान यशवंत गुस्से में घर की ओर भागा। फरसा लेकर वापस चौक पहुंचा। नारायण यादव उस समय चौक में खड़े होकर बात कर रहे थे। यशवंत ने फरसे से सीधे चाचा के गले पर वार कर दिया। इसके बाद खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

चाचा की हत्या का आरोपी यशवंत यादव, आरोपी ने खुद थाने जाकर सरेंडर कर दिया।

अस्पताल ले जाते रास्ते में तोड़ा दम

वार इतना गंभीर था कि नारायण यादव तुरंत जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर बलौदाबाजार के जिला अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यशवंत ने केवल एक ही वार किया था, जो जानलेवा साबित हुआ। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

चाचा की हत्या करने वाला भतीजा। पुलिस फरसा भी जब्त कर लिया है।


विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन