Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: भानुप्रतापपुर उपचुनाव: कल पता चलेगा कौन बनेगा 'भानु', सुबह 8 बजे से मतगणना, सुरक्षा में BSF-CRPF जवान तैनात

News Desk / Tue, Dec 6, 2022

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 8 दिसंबर को मतगणना होगी। इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उप चुनाव (bhanupratppur by-election) के नतीजे कल यानी गुरुवार को आएंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना सुबह 8 बजे से पीजी कॉलेज में शुरू होगी। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए हैं, जिनमें 19 राउंड में गिनती पूरी होगी। हालांकि सबके अपने-अपने जीत के दावे के बीच 8 दिसंबर को पता चल जाएगा कि भानुप्रतापपुर का 'भानु' कौन बनेगा। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh by-election: भानुप्रतापपुर उपचुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद, 3 बजे तक 71.74% मतदान

राजनीतिक हंगामे के बीच सोमवार को भानुप्रतापपुर का मतदान समाप्त हो गया। इसके बाद रात तक मतदानकर्मियों की वापसी भी पूरी हुई और ईवीएम को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया गया। सभी 256 मतदान दलों के पहुंचने के बाद सुरक्षा अधिकारी और निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया गया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही BSF और CRPF के जवान भी तैनात किए गए हैं। 

विधानसभा क्षेत्र की स्थिति

कुल बूथ 256
नक्सल संवेदनशील 82
अति नक्सल संवेदनशील 17
राजनीतिक रूप से संवेदनशील 23

तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई
मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना स्थल शासकीय पीजी कॉलेज में सभी उम्मीदवारों के एजेंट की मौजूदगी में सुबह 8 बजे ईवीएम खोला जाएगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और रुझान आने शुरू हो जाएंगे। पहले शासकीय कर्मचारियों के बैलेट पेपर के जरिए डाले गए वोट की गिनती होगी। जिला उप निर्वाचन अधिकारी धनंजय नेताम ने बताया कि मतगणना स्थल की तीन स्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। 

चुनाव में कुल सात उम्मीदवार मैदान में 
प्रत्याशी  पार्टी
ब्रह्मानंद नेताम भाजपा
सावित्री मंडावी कांग्रेस
के.घनश्याम जुरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 
शिवलाल पूडो अंबेडकराइट पार्टी 
हीरा नेताम राष्ट्रीय जन संघ
अकबर राम कोराम सर्व आदिवासी समाज
दिनेश कल्लो  निर्दलीय

इस सीट को फतह करने के लिए चुनावी मैदान में सात उम्मीदवार हैं। हालांकि यहां मुख्य रूप से सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं।

विस्तार

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन